Page Loader
वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल को मिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मौका, जानिए उनके आंकड़े
यशस्वी जायसवाल ने किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल को मिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मौका, जानिए उनके आंकड़े

Aug 08, 2023
08:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। सूर्यकुमार यादव ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में भी डेब्यू किया था और अपने पहले टेस्ट में उन्होंने 171 रन बनाए थे, साथ ही दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने 57 और 38 रन की पारी खेली थी। टी-20 में भी जायसवाल के आंकड़े शानदार रहे हैं।

आंकड़े

IPL में ऐसा रहा है जायसवाल का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैच में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया था। वह सीजन में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने IPL के कुल 37 मुकाबलों में 32.56 की औसत और 148.73 की स्ट्राइक रेट से 1,172 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

भारतीय टीम में 2 बदलाव

यशस्वी ने कुल 57 टी-20 में 29.77 की औसत और 143.84 की स्ट्राइक रेट से 1,578 रन बनाए हैं। उन्होंने लिस्ट-A की 32 पारियों में 53.96 की औसत और 86.19 की स्ट्राइक रेट से 1,511 रन बनाए हैं। तीसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन की जगह यशस्वी को मौका मिला है। चोट के चलते दूसरा टी-20 नहीं खेलने वाली कुलदीप यादव की रवि बिश्नोई की जगह वापसी हुई है।

ट्विटर पोस्ट

यशस्वी ने किया टी-20 डेब्यू