Page Loader
WTC फाइनल: विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ को बताया इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर
स्मिथ ने द ओवल में लगाए हैं 2 शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

WTC फाइनल: विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ को बताया इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

Jun 07, 2023
01:50 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से पहले विराट कोहली स्टीव स्मिथ को इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बताया। विराट ने कहा, "मेरे हिसाब से स्मिथ इस पीढ़ी के बेस्ट टेस्ट प्लेयर हैं। आप इस पीढ़ी के जितने भी टेस्ट क्रिकेटर ले लें, स्मिथ का रिकॉर्ड सबसे शानदार है। टेस्ट मैचों में उनकी औसत 60 के करीब है। जिस इम्पैक्ट से वह रन बनाते हैं, मैंने पिछले 10 सालों में किसी खिलाड़ी को मैदान पर इतना प्रभाव छोड़ते नहीं देखा।"

प्रदर्शन

लाबुसेन भी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं

विराट ने कहा कि इसका श्रेय स्मिथ के कौशल को जाता है। हमारे लिए उनकी टीम में मुख्य खिलाड़ी वो और मार्नश लाबुसेन हैं। लाबुसेन अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और वह स्मिथ के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर को कंट्रोल करते हैं। स्मिथ ने हमेशा भारत के खिलाफ रन बनाए हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि उनको जल्दी से जल्दी आउट करें, क्योंकि अगर वह लंबे समय तक खेलेंगे तो वह मैच विनिंग इम्पैक्ट बना सकते हैं।

जानकारी

टेस्ट में लगाए हैं 30 शतक

2010 में टेस्ट डेब्यू करने वाले स्मिथ ने 96 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें 59.80 की औसत से 8,792 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। वह जो रूट (10,948) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले सक्रिय खिलाड़ी हैं।