NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2023, 03:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34.21 का रहा है रोहित का औसत (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से होना है। पिछले चक्र में खिताबी मुकाबला हारने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। लंदन के केनिंगटन ओवल में होने वाले फाइनल में रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें रहने वाली है। हालांकि, उन्हें कंगारू गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इस बीच रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    अब तक 49 टेस्ट खेल चुके हैं रोहित 

    रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने अब तक के टेस्ट करियर में उन्होंने 49 मैचों में 45.66 की औसत से 3,379 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 212 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 9 शतक और 14 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित ने फरवरी 2023 में अपना पिछला टेस्ट शतक लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले उस मैच में 120 रन बनाए थे।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है रोहित का प्रदर्शन 

    रोहित का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्होंने अब तक कंगारू टीम के खिलाफ 11 टेस्ट की 20 पारियों में 34.21 की औसत से 650 रन बनाए हैं। इस बीच वह सिर्फ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया रोहित के लिए दूसरे सबसे खराब औसत वाली टीम है। बता दें कि भारतीय कप्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरुद्ध 3 टेस्ट में 11 की औसत से 33 रन बनाए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित के आंकड़े 

    रोहित ने पैट कमिंस के खिलाफ 8 पारियों में 36.33 की औसत से 109 रन बनाए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने उन्हें 3 बार आउट किया है। भारतीय कप्तान ने जोश हेजलवुड के विरुद्ध 11 पारियों में 54 रन बनाए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने उन्हें 2 बार आउट किया है। मिचेल स्टार्क के खिलाफ रोहित ने 12 पारियों में बिना आउट हुए 95 रन बनाए हैं।

    रोहित के लिए परेशानी  खड़ी कर सकते हैं नाथन लियोन

    दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ रोहित ने 17 पारियों में 25.87 की औसत से 207 रन बनाए हैं। इस दौरान लियोन ने 8 बार रोहित का विकेट हासिल किया है। ऐसे में वह उनके लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

    WTC के दूसरे चक्र में रोहित का प्रदर्शन 

    WTC के दूसरे चक्र में रोहित ने 10 टेस्ट खेले, जिसमें 43.75 की औसत के साथ 700 रन बनाए। इस बीच वह 2 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा सके हैं। WTC का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाना है। इंग्लिश परिस्थितियों में रोहित का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अब तक 6 टेस्ट में 42.36 की औसत से 466 रन बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज बॉलीवुड समाचार
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं कई लोग, पढ़िए इनके बारे में    इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा थम क्यों नहीं रही है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: समलैंगिकता पर युगांडा में मृत्युदंड समेत क्या-क्या प्रावधान हैं और अमेरिका ने क्या चेतावनी दी?  युगांडा

    रोहित शर्मा

    IPL फाइनल में डेविड वार्नर ने बतौर कप्तान बनाया है सर्वाधिक स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: ICC ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों पर लगाई मुहर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जो रूट 11,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  जो रूट
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जानिए इकलौते टेस्ट के लिए दोनों टीमें और अन्य अहम जानकारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: डेविड वार्नर भारत के खिलाफ लगा चुके हैं 4 शतक, जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    एशेज सीरीज: कौन हैं अपकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज जिमी पियर्सन, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली है जगह?  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में कमाल का रहा है पीयूष चावला और राशिद का प्रदर्शन, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन  हार्दिक पांड्या

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023