NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: 2021-23 चक्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    WTC फाइनल: 2021-23 चक्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WTC फाइनल: 2021-23 चक्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 5 बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 06, 2023
    11:51 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार है।

    खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के 'द ओवल' स्टेडियम में 7 जून (बुधवार) से खेला जाएगा।

    साल 2021-23 तक चले इस चक्र में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं और अपनी टीम को जीत भी दिलाई है।

    ऐसे में आइए दोनों टीमों के शीर्ष 5 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

    भारत

    पुजारा-कोहली भारत के शीर्ष-2 बल्लेबाज

    दूसरे चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए हैं। उन्होंने 16 टेस्ट की 30 पारियों में 3 बार नॉटआउट रहते हुए 887 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.85 का रहा है। उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

    दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 16 टेस्ट की 28 पारियों में 1 बार नॉटआउट रहते हुए 869 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 32.18 का रहा है।

    विकेटकीपर

    जमकर बोला पंत का बल्ला 

    भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे चक्र में भारत के लिए रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 12 टेस्ट की 21 पारियों में 43.40 की शानदार औसत से 868 रन बनाए हैं। वह 1 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है।

    उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 80.81 की रही।

    पंत अगर हादसे का शिकार ना होते तो जरूर खेलते।

    कप्तान

    चौथे स्थान पर रोहित और पांचवें पर जडेजा 

    दूसरे चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 10 टेस्ट में 43.75 की औसत से 700 रन बनाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन है और उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं।

    पांचवें स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं। उन्होंने 12 टेस्ट में 37.38 की औसत से 673 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन है।

    ऑस्ट्रेलिया

    उस्मान ख्वाजा और मार्नश लाबुशेन ने किया शानदार प्रदर्शन 

    उस्मान ख्वाजा ने दूसरे चक्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 16 टेस्ट में 69.91 की औसत से 1,608 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा है।

    मार्नस लाबुशेन दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 19 टेस्ट में 53.89 की औसत से 1,509 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 5 अर्धशतक जमाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 204 रन रहा है।

    बल्लेबाज

    तीसरे, चौथे स्थान पर हैं ये बल्लेबाज

    स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन दूसरे चक्र में कमाल का रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 19 टेस्ट में 50.08 की शानदार औसत से 1,252 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन रहा है।

    ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 17 टेस्ट में 52.52 की औसत से 1,208 रन बनाए हैं। उन्होंने भी 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

    डेविड वार्नर

    ऑस्ट्रेलिया के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं वार्नर

    डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट के अपने आखिरी दौर में हैं। उन्होंने एक बयान में कहा था कि 2023 टेस्ट मैचों के लिए उनका आखिरी साल होगा।

    वह दूसरे चक्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं।

    उन्होंने 17 मैच की 28 पारियों में 847 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.37 का रहा है। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    क्रिकेट समाचार
    विराट कोहली
    चेतेश्वर पुजारा

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    कैसा रहा भारतीय क्रिकेट टीम के WTC फाइनल तक पहुंचने का सफर? जानिए पूरे आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हर 49वीं गेंद पर लेते हैं विकेट, जानिए आंकड़े रविंद्र जडेजा
    WTC फाइनल: रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह- डेनियल विटोरी रविचंद्रन अश्विन
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में ये हो सकती है भारत की संभावित एकादश  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल से पहले शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को चेताया, बोले- भारतीय टीम जीत सकती है ट्रॉफी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    ICC विश्व कप क्वालीफायर 2023 की टीमें और अन्य अहम जानकारी  क्रिकेट विश्व कप
    भारतीय क्रिकेट टीम का 2013 के बाद से ICC टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल जीतते ही सभी प्रारूपों में विश्वकप जीतने वाला इकलौता देश होगा भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    विराट कोहली

    विराट कोहली समेत RCB की टीम सिराज के घर पहुंची, तस्वीरें आईं सामने मोहम्मद सिराज
    IPL में विराट कोहली को 3 बार आउट चुके हैं भुवनेश्वर कुमार, जानिए आंकड़े  भुवनेश्वर कुमार
    शुभमन गिल में है सचिन और विराट जितना बड़ा बल्लेबाज बनने की क्षमता- रॉबिन उथप्पा शुभमन गिल
    स्टिंग ऑपरेशन के तीन महीने बाद छलका चेतन शर्मा को दर्द, बोले- कोई उम्मीद नहीं चेतन शर्मा

    चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा क्रिकेट के आंकड़े
    टेस्ट क्रिकेट: भारत के इन 5 बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रहा साल 2022, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत
    चेतेश्वर पुजारा ने मुझे भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रेरित किया- जयदेव उनादकट जयदेव उनादकट
    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025