NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे का विदेशी सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे का विदेशी सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अजिंक्य रहाणे का विदेशी सरजमीं पर प्रदर्शन अच्छा रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे का विदेशी सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 07, 2023
    10:50 am

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का आगाज 7 जून यानी आज से इंग्लैंड के द ओवल में होने जा रहा है।

    भारतीय क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से होगा।

    भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन तो नहीं बताई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि इस मुकाबले में नंबर-5 पर अजिंक्य रहाणे खेलते हुए नजर आएंगे।

    ऐसे में विदेशी सरजमीं पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा है, उसपर एक नजर डालते हैं।

    विदेश

    विदेशी सरजमीं पर रहाणे का रिकॉर्ड है शानदार 

    रहाणे ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2013 में किया था। इसके बाद वह विदेशी परिस्थितियों में भारत के पसंदीदा बल्लेबाज हैं।

    आज मैदान पर उतरते ही वह विदेशी सरजमीं पर 50 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 15वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

    रहाणे ने अब तक 49 टेस्ट में 3,223 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.28 का रहा है।

    घरेलू सरजमीं पर रहाणे ने 35.73 की औसत से 32 टेस्ट मुकाबलों में 1,644 रन बनाए हैं।

    शतक

    विदेश में अपना नौवां टेस्ट शतक लगा सकते हैं रहाणे

    रहाणे ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक लगाए हैं। इन शतकों में से 8 उन्होंने घर से बाहर लगाए हैं।

    अगर फाइनल मुकाबले में वह शतक लगा देते हैं तो विदेशी सरजमीं पर सौरव गांगुली के 8 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

    साथ ही वह चेतेश्वर पुजारा, मोहिंदर अमरनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन और वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर 9 शतक लगाए हैं।

    रहाणे ने विदेशी सरजमीं पर आखिरी शतक 2020-21 में लगाया था।

    आंकड़े

    रहाणे का इंग्लैंड में प्रदर्शन कुछ खास नहीं 

    रहाणे ने इंग्लैंड में 15 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ 26.03 की औसत से 729 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में उनका एकमात्र शतक (103) साल 2014 में आया था।

    उन्होंने यह शतक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लगाया था और उस मैच में भारत को जीत मिली थी।

    इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड में 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 43.03 की रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में चुना गया है।

    रन

    टेस्ट में 5000 रन पूरे करने वाले हैं रहाणे

    रहाणे ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 82 टेस्ट मैच खेले हैं , जिसमें 39.52 की औसत से 4,931 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 188 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 12 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह खेल के सबसे बड़े प्रारूप में 5,000 से अधिक रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए तैयार हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन 

    रहाणे ने कंगारू टीम के खिलाफ 17 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में 37.58 की औसत से 1,090 रन बनाए हैं।

    इस बीच वह 2 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध उनका सर्वोच्च स्कोर 145 रन रहा है।

    ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ रहाणे ने 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी से फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को काफी उम्मीदें होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    अजिंक्य रहाणे

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल
    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने  प्रभास

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: ड्रॉ हुआ खिताबी मुकाबला तो कौन होगा विजेता? जानिए नियम भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा को 8 बार अपना शिकार बना चुके हैं नाथन लियोन, जानिए आंकड़े  नाथन लियोन
    WTC फाइनल: भारत और ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर  भारतीय क्रिकेट टीम
    ओडिशा ट्रेन हादसा: विराट कोहली ने जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: कोहली बन सकते हैं टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले  5वें भारतीय, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए परेशानी बन सकते हैं मार्नस लाबुशेन, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल: भारत के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं स्मिथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: उस्मान ख्वाजा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  उस्मान ख्वाजा

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी बन सकते हैं शुभमन गिल, जानिए उनके आंकड़े   शुभमन गिल
    WTC फाइनल: 'द ओवल' में बेहद खराब रहा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    कैसा रहा भारतीय क्रिकेट टीम के WTC फाइनल तक पहुंचने का सफर? जानिए पूरे आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के WTC फाइनल में पहुंचने तक का सफर? जानिए पूरे आंकड़े भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    अजिंक्य रहाणे

    रहाणे और पुजारा की खराब फॉर्म पर क्या बोले कप्तान विराट कोहली? विराट कोहली
    आगामी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रहाणे और पुजारा को हो सकता है नुकसान, सिराज को मिलेगा फायदा क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका सीरीज से पहले रहाणे और पुजारा को मिला रणजी के रूप में बड़ा मौका रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025