NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2025: RCB ने रचा इतिहास, GG के खिलाफ हासिल किया 202 रन का लक्ष्य 
    अगली खबर
    WPL 2025: RCB ने रचा इतिहास, GG के खिलाफ हासिल किया 202 रन का लक्ष्य 
    RCB ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2025: RCB ने रचा इतिहास, GG के खिलाफ हासिल किया 202 रन का लक्ष्य 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 14, 2025
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 6 विकेट से हराया है।

    वडोदरा में हुए मैच में GG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/5 का बड़ा स्कोर बनाया।

    जवाब में RCB की टीम ने ऋचा घोष (64*) और एलिस पेरी (57) के अर्धशतकों की मदद से 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

    GG को लौरा वोल्वार्ड्ट (6) और दयालन हेमलता (4) के रूप में शुरुआती झटके लगे।

    इसके बाद बेथ मूनी (56) और एश्ले गार्डनर (79) ने अर्धशतक लगाए। आखिर ओवरों में डिआंड्रा डोटिन ने 13 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया और GG ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया।

    जवाब में RCB ने 14 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए। इसके बाद एलिसे पेरी ने अर्धशतक लगाकर संघर्ष किया। अंत में घोष ने जीत दिलाई।

    मूनी 

    मूनी ने लगाया अपना चौथा WPL अर्धशतक 

    मूनी ने अपने WPL करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

    शुरुआत में GG की पारी को मूनी ने संभालने का प्रयास किया। उन्होंने मौके मिलने पर कुछ आकर्षक शॉट भी लगाए और 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    बाएं हाथ की ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 42 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेलकर आउट हुई। उनका विकेट लेग ब्रेक स्पिनर प्रेमा रावत ने लिया।

    गार्डनर 

    गार्डनर ने भी अपना चौथा अर्धशतक लगाया 

    GG ने 41 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब गार्डनर क्रीज पर आई।

    उन्होंने विकेटों का दबाव अपने ऊपर नहीं पड़ने दिया और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

    इस बीच उन्होंने प्रेमा रावत के ओवर में 3 छक्के भी लगाए और सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने 37 गेंदों पर 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

    रिकॉर्ड्स 

    GG की पारी में बने ये रिकॉर्ड्स 

    WPL इतिहास में गार्डनर अब एक पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बनी हैं। उन्होंने सोफी डिवाइन (8 छक्के बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023) के रिकॉर्ड की बराबरी की।

    आज GG की पारी से कुल 10 छक्के लगे। GG अब एक पारी में दूसरे सर्वाधिक छक्के जड़ने वाली टीम बनी है।

    GG ने सिर्फ दूसरी बार 200 रन का आंकड़ा छूआ। इससे पहले उन्होंने RCB के खिलाफ 201/7 (2023) का स्कोर बनाया था।

    पेरी 

    ऐसी रही पेरी की संघर्षपूर्ण पारी

    पेरी ने अपने WPL करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली।

    अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 चौके भी लगाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रही पेरी सयाली की फुलटॉस गेंद पर कैच आउट हो गई।

    बता दें कि इस पारी के दौरान उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले थे।

    घोष ने 27 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए।

    जानकारी

    WPL में पहली बार हासिल हुआ 200+ का लक्ष्य 

    यह पहला ऐसा मौका है, जब WPL के इतिहास में किसी टीम ने 200 से अधिक रन को सफलतापूर्वक हासिल किया है। इससे पहले हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य 191 रन था, जो मुंबई इंडियंस (MI) ने GG के खिलाफ 2024 में किया था।

    ऋचा 

    ऋचा घोष ने खेली मैच जिताऊ पारी 

    RCB ने 104 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया, तब घोष क्रीज पर आई थी।

    इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

    घोष ने सिर्फ 23 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 27 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए।

    घोष ने कनिका अहूजा (30*) के साथ मिलकर 93 रन की अटूट साझेदारी करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    WPL 2025
    गुजरात जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार
    दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले में की एक और गिरफ्तारी, हुआ बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस

    विमेंस प्रीमियर लीग

    DC बनाम UPW: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना छठा अर्धशतक, पूरे किए 600 रन दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2024: दीप्ति शर्मा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, DC के खिलाफ चटकाए 4 विकेट दीप्ति शर्मा
    MI बनाम GG: बेथ मूनी ने WPL में जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े गुजरात जायंट्स
    MI बनाम GG: दयालन हेमलता ने WPL में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े गुजरात जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे वनडे की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: जीते हुए मैचों में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं 50 से अधिक शतक क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: साई किशोर ने विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में लिए 5 विकेट, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जोमेल वार्रिकान ने जनवरी के लिए जीता पुरस्कार, वरुण चक्रवर्ती चूके ICC अवार्ड्स

    WPL 2025

    WPL 2025 नीलामी: सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025 नीलामी: 16 साल की जी कमलिनी को MI ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा  टी-20 क्रिकेट
    WPL 2025 नीलामी: प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार
    WPL 2025 की सभी टीमें, कार्यक्रम, इतिहास और अन्य सभी जानकारी विमेंस प्रीमियर लीग

    गुजरात जायंट्स

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा टीम का प्रदर्शन  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: 3.20 करोड़ रूपये में बिकने वाली एश्ले गार्डनर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, जानें आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लीग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अहम जानकारी जो आप जानना चाहते हैं  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025