NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    खेलकूद

    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 01, 2022, 06:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    06 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप से पहले अपने दोनों अभ्यास मैच जीतकर लय हासिल कर ली है। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम 06 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। इस बीच विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम, कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    विश्व कप में ऐसा है भारत का कार्यक्रम

    विश्व कप के लिए भारत का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार से है:- 06 मार्च 2022: भारत बनाम पाकिस्तान, टौरंगा। 10 मार्च 2022: भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन। 12 मार्च 2022: भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन। 16 मार्च 2022: भारत बनाम इंग्लैंड, टौरंगा। 19 मार्च 2022: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड। 22 मार्च 2022: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन। 27 मार्च 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च

    विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम

    भारतीय टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।

    दो बार उपविजेता रही है भारतीय टीम

    भारतीय महिला टीम विश्व कप के इतिहास में दो बार उपविजेता रही है। साल 2005 में भारत को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वहीं 2017 में फाइनल में भारत को इंग्लैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारतीय महिला टीम ने सबसे पहले 1978 के विश्व कप में हिस्सा लिया था और अब तक नौ बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उतर चुकी है। दो बार उपविजेता रहने के अलावा भारतीय टीम तीन बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

    इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

    भारतीय कप्तान मिताली राज ने अब तक विश्व कप में 31 मैचों में 54.23 की औसत 1,139 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में विश्व की पांचवी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। इस सूची में भारत से अंजुम चोपड़ा (619) और अंजू जैन (570) अन्य बल्लेबाज हैं। इनके अलावा हरमप्रीत कौर ने 19 मैचों में 50.72 की औसत से 558 रन बनाए हैं।

    इन गेंदबाजों ने झटके हैं सर्वाधिक विकेट

    भारत की झूलन गोस्वामी ने विश्व कप के 28 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 20.02 की औसत से 36 विकेट झटके हैं। वह इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज है। उनसे आगामी विश्व कप में भी टीम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। वहीं डायना इडुल्जी (31), पूनम राव (30) और नीतू डेविड (30) इस सूची में अन्य भारतीय गेंदबाज है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड नासा
    वरुण धवन की 'भेड़िया' को सिनेमाघर में 50 दिन पूरे, जानिए अब तक का कारोबार वरुण धवन
    घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 बॉडीवेट एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने सर्विसेज के खिलाफ चटकाए 8 विकेट, पूरे किए अपने 400 विकेट रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अमनदीप खरे ने झारखंड के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ का संघर्ष जारी रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: शुभम शर्मा ने लगाया शतक, मध्य प्रदेश ने गुजरात को दिया 382 का लक्ष्य रणजी ट्रॉफी
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, मिचेल सेंटनर होंगे कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान मुकाबला 12 फरवरी को ICC महिला विश्व कप
    2025 में होने वाले महिलाओं के क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    अमेरिका की महिला क्रिकेट टीम के हेडकोच बनाए गए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल महिला क्रिकेट
    महिला क्रिकेट विश्व कप: इन खिलाड़ियों ने किया टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन महिला क्रिकेट

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    युजवेंद्र चहल टी-20 में भारत के संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    ICC इमर्जिंग विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर: दो भारतीय सहित ये चार खिलाड़ी हुईं शॉर्टलिस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    महिला क्रिकेट

    25 जनवरी को सामने आ सकते हैं महिला IPL फ्रेंचाइजियों के नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    फरवरी में होगी WIPL के लिए नीलामी, रजिस्ट्रेशन के लिए 26 जनवरी है आखिरी तारीख- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना सहित ये खिलाड़ी हुईं नामांकित स्मृति मंधाना
    ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023