NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम का ऐलान, मिताली राज करेंगी कप्तानी
    अगली खबर
    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम का ऐलान, मिताली राज करेंगी कप्तानी
    भारतीय महिला टीम

    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम का ऐलान, मिताली राज करेंगी कप्तानी

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 06, 2022
    11:00 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड में 04 मार्च से शुरू होने वाले महिलाओं के एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है।

    मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करेगी, जबकि हरमनप्रीत कौर टीम की उपकप्तान होंगी।

    शीर्षक्रम की बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स और तेज गेंदबाज शिखा पांडे को 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया है।

    बता दें विश्व कप का फाइनल मैच 03 अप्रैल को खेला जाएगा।

    एक नजर डालते हैं भारतीय टीम पर।

    जानकारी

    विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खेलेगा भारत

    विश्व कप के ठीक पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 11 से 24 फरवरी के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज में वही टीम हिस्सा लेगी जो विश्व कप के लिए चुनी गई है।

    टीम

    विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।

    स्टैंडबाई खिलाड़ी: एकता बिष्ट, सब्भिनेनी मेघना और सिमरन दिल बहादुर।

    टीमें

    भारत, न्यूजीलैंड समेत ये आठ टीमें लेंगी हिस्सा

    न्यूजीलैंड ने मेजबान होने के नाते इस टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश किया है। वहीं भारत, ऑस्ट्रेलिया, गत चैंपियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ICC महिला चैम्पियनशिप 2017-20 में अपनी स्थिति के आधार पर क्वालीफाई किया है।

    बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने अपनी-अपनी वनडे रैंकिंग के आधार पर टिकट हासिल किया है।

    बता दें पहले यह विश्व कप पिछले साल फरवरी-मार्च में आयोजित होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया था।

    कार्यक्रम

    विश्व कप में ऐसा है भारत का कार्यक्रम

    विश्व कप के लिए भारत का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार से है:-

    06 मार्च 2022: भारत बनाम पाकिस्तान, टौरंगा।

    10 मार्च 2022: भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन।

    12 मार्च 2022: भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन।

    16 मार्च 2022: भारत बनाम इंग्लैंड, टौरंगा।

    19 मार्च 2022: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड।

    22 मार्च 2022: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन।

    27 मार्च 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारतीय महिला टीम विश्व कप के इतिहास में दो बार उपविजेता रही है। साल 2005 में भारत को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वहीं 2017 में फाइनल में भारत को इंग्लैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

    भारतीय टीम

    न्यूजीलैंड के खिलाफ इकलौते टी-20 के लिए भारतीय टीम

    भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 09 फरवरी को इकलौता टी-20 मैच खेलेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम को घोषणा की है।

    भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, एस. मेघना और सिमरन दिल बहादुर।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    मिताली राज

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    एशेज 2021-22: मैंने ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड से खराब प्रदर्शन वाली टीम नहीं देखी- पोंटिंग इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सेंचुरियन टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में बनाए 174 रन, 305 रनों का लक्ष्य दिया भारतीय क्रिकेट टीम
    सेंचुरियन टेस्ट: भारत ने बढ़ाया जीत की ओर कदम, ऐसा रहा चौथा दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, अप्रैल में खेलेंगे आखिरी मैच क्रिकेट से संन्यास

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    2021 महिला विश्व कप का शेड्यूल जारी, नॉकआउट मुकाबलों में होगा रिजर्व डे क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया 2021 विमेंस विश्वकप के लिए क्वालीफाई क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने कहा क्रिकेट को अलविदा क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस: स्थगित हुए महिला विश्वकप 2021 और अंडर-19 विश्वकप के क्वालीफायर्स क्रिकेट समाचार

    मिताली राज

    भारतीय महिला टीम ने भी न्यूज़ीलैंड में रचा इतिहास, 24 साल बाद जीती वनडे सीरीज़ क्रिकेट समाचार
    मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास, उनके नाम हैं ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई 15 साल की यह खिलाड़ी, जानें क्रिकेट समाचार
    2021 से महिला IPL का आयोजन करे BCCI- मिथाली राज इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025