NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी
    अगली खबर
    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी
    अपने पहले खिताब की तलाश में होगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 17, 2024
    02:50 pm

    क्या है खबर?

    महिलाओं का टी-20 विश्व कप इस बार 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा।

    इस वैश्विक टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर भारत की कमान संभालेंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में दिखेंगी।

    आगामी संस्करण में भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगी।

    आइए भारतीय टीम से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    ग्रुप-A 

    ग्रुप-A में मौजूद है भारतीय टीम 

    भारत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में मुकाबला खेलेगी।

    इसके बाद 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और 9 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच खेलेगी। यह दोनों मैच भी दुबई में ही खेले जाने हैं।

    भारत अपने आखिरी ग्रुप मैच में 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

    यह मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा। भारत के यह सभी ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

    जानकारी

    5-5 टीमों को रखा गया है 2 ग्रुप में

    इस बार टीमों 5-5 टीमों को ग्रुप-A और ग्रुप-B में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे जबकि 20 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा।

    टीम 

    टी-20 विश्व के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

    भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और संजना सजीवन।

    टीम के साथ उमा छेत्री, तनूजा कंवर और साइमा ठाकुर को ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में शामिल किया गया है।

    यास्तिका और श्रेयंका फिट होने की स्थिति में टीम में रहेंगे।

    इतिहास 

    अपने पहले खिताब की तलाश में होगी भारतीय टीम 

    अब तक टी-20 विश्व कप के कुल 8 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सर्वाधिक 6 (2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023) खिताब जीते हैं।

    इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज 1-1 बार विजेता रही है। भारतीय टीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन 2020 में किया था।

    हरमनप्रीत के ही नेतृत्व में भारतीय टीम उपविजेता रही थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी थी।

    मैच 

    टी-20 विश्व कप में भारत ने जीते हैं कुल 20 मैच 

    टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुल 36 मैच खेले हैं, जिसमें से 20 में टीम जीती है और 16 में टीम को शिकस्त मिली है।

    भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 55.55 रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत से ज्यादा जीतें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया (35), इंग्लैंड (28) और न्यूजीलैंड (24) ने हासिल की हैं।

    भारत के अलावा वेस्टइंडीज ने भी 20 जीत दर्ज की हुई हैं।

    प्रदर्शन 

    भारत से इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन

    टी-20 विश्व कप में मिताली राज ने 24 मैचों में 40.33 की से 726 रन बनाए हैं। मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत ने 35 मैचों में 20.57 की औसत और 107.66 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी में पूनम यादव ने 18 मैचों में 13.82 की उम्दा औसत और 5.60 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए हैं।

    राधा यादव ने 12 मैचों में 16.94 की औसत और 6.40 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट चटकाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला विश्व कप टी-20
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, विजय सलगांवकर बन लौट रहे अजय देवगन अजय देवगन
    गर्मियों के दौरान शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 मसाले खान-पान
    विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद विजय देवरकोंडा
    पुरानी बाइक खरीदते समय रखें इन बातों का जरूर रखें ध्यान  दोपहिया वाहन

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला विश्व कप: टूर्नामेंट इतिहास में बांग्लादेश को मिली पहली जीत, पाकिस्तान को दी मात क्रिकेट समाचार
    झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला बनी क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: भारतीय टीम की दूसरी हार, इंग्लैंड ने चार विकेट से हराया क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: बांग्लादेश को हराकर भारत ने दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    महिला विश्व कप टी-20

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    बांग्लादेश की जगह अब UAE में खेला जाएगा महिलाओं का टी-20 विश्व कप 2024 क्रिकेट समाचार
    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में कैसा रहा है भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: जेमिमा रोड्रिग्स ने जड़ा तीसरा टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: ऋचा घोष ने खेली 86 रन की आक्रामक पारी, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारतीय टीम ने महिला टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा टीम स्कोर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: हरमनप्रीत कौर ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: टेस्ट सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दलीप ट्रॉफी 2024: ईशान किशन ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 7वां शतक, जानिए आंकड़े ईशान किशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025