हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्दी संन्यास क्यों लिया? सामने आया कारण
क्या है खबर?
पिछले साल केवल 33 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंकाने वाले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपने संन्यास के फैसले पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच आराम करने का पर्याप्त समय मिल रहा है। बता दें कि क्लासेन इस समय 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) के लिए खेल रहे हैं।
बयान
क्लासेन ने क्या दिया बयान?
क्लासेन ने जियोस्टार से कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्हें लीग क्रिकेट और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच खुद को रीसेट (मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा) करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है, जो उनके खेल को बेहतर बनाए रखने में मदद कर रहा है।"
उन्होंने साफ किया कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव से दूर उनका एकमात्र लक्ष्य दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टीमों के लिए ट्रॉफियां जीतना है। वह अपने क्रिकेट की उच्च गुणवत्ता बरकरार रखना चाहते हैं।
प्रदर्शन
'द हंड्रेड' में कैसा रहा है क्लासेन का प्रदर्शन?
द हंड्रेड के मौजूदा संस्करण में क्लासेन ने 7 पारियां खेली हैं, जिसमें 23.71 की औसत से 166 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 182.41 की रही है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाती है।
MSG को मजबूती प्रदान करते हुए उन्होंने 2 अर्धशतक भी बनाए हैं।
कुल मिलाकर उन्होंने 100 गेंदों के इस टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाए हैं। क्लासेन का मुख्य लक्ष्य अपनी टीमों को ट्रॉफी जीतने की स्थिति में लाना है।
करियर
कैसा रहा है क्लासेन का क्रिकेट करियर?
अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में क्लासेन का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा हैं।
उन्होंने IPL में 64 मैचों में 42.08 की औसत और 166.71 की स्ट्राइक रेट से 2,104 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट में 104 रन, 60 वनडे मैचों में 2,141 रन और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,000 रन बनाए हैं।