Page Loader
तिलक वर्मा के पिता ने की रोहित-रितिका की तारीफ, सुनाया उनके घर आने का किस्सा
रोहित शर्मा इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ImRo45)

तिलक वर्मा के पिता ने की रोहित-रितिका की तारीफ, सुनाया उनके घर आने का किस्सा

Jul 22, 2023
11:17 pm

क्या है खबर?

रोहित शर्मा इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं। कुछ समय पहले वह पत्नी रितिका के साथ मुंबई इंडियंस (MI) के साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के घर गए थे। तिलक के पिता ने बताया, "दोनों घर आए थे तो रितिका फर्श पर बैठी थीं। मैंने उनसे बेंच पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर मैं बेंच पर बैठूंगी तो यह आपका घर होगा। अगर मैं फर्श पर बैठूंगी तो हमारा घर होगा। वे दोनों बहुत दयालु हैं।"

प्रदर्शन

IPL 2023 में तिलक ने बनाए थे 343 रन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आखिरी पायदान पर रहने वाली MI ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 14 में से 8 मुकाबले जीते और वह अंक तालिका में चौथे पायदान पर रही। तिलक ने इस सीजन 11 पारियों में 42.88 की औसत और 164.11 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए। IPL 2023 में उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया। तिलक को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत की टी-20 टीम में जगह मिली है।