Loading...
वैभव सूर्यवंशी की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए किन 5 कंपनियों के साथ किया विज्ञापन करार
वैभव सूर्यवंशी ने 5 कंपनियों के साथ किया विज्ञापन करार

वैभव सूर्यवंशी की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए किन 5 कंपनियों के साथ किया विज्ञापन करार

Aug 11, 2026
01:54 pm

क्या है खबर?

महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू कर महान सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी मैदान के बाहर भी बड़ी कामयाबी हासिल कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैश्विक क्रिकेट जगत में उनके ब्रांड मूल्य में बड़ा उछाल आया है। यही कारण है की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने उनके साथ विज्ञापन का करार किया है।

संपत्ति

कितनी है सूर्यवंशी की कुल संपत्ति?

वर्तमान में सूर्यवंशी की कुल संपत्ति 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।

इसमें उनका IPL वेतन, मैच फीस, घरेलू क्रिकेट की कमाई और लगातार बढ़ रहे कंपनी विज्ञापन का सबसे बड़ा योगदान है।

IPL 2026 के बाद उनका व्यावसायिक मूल्य इतना बढ़ गया कि वह प्रति विज्ञापन करार के 1 करोड़ रुपये से अधिक ले रहे हैं।

हालांकि, उनकी उम्र को देखते हुए उनका परिवार अभी बहुत काफी ज्यादा एहतियात बरत रहा है।

करार

सूर्यवंशी ने इन ब्रांड्स के साथ किया विज्ञापन करार

सूर्यवंशी ने हाल ही में सरीन स्पोर्ट्स (SS बैट), कॉम्प्लान, गूगल पे, रेड बुल और झारखंड स्वास्थ्य विभाग के साथ विज्ञापन करार किए हैं।

सरीन स्पोर्ट्स ने उनके साथ 50 लाख रुपये सालाना का करार किया है, जिसके तहत विशेष 'वैभव सूर्यवंशी एडिशन' के बल्ले भी लॉन्च किए गए हैं।

वह कॉम्पलान के प्रसिद्ध 'थोड़ा प्लान, थोड़ा कॉम्पलान' विज्ञापन अभियान का मुख्य चेहरा बने हैं।

इसी तरह वह रेड बुल का एक अनोखा चैलेंज पूरा कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

संदेश

सूर्यवंशी विज्ञापन के जरिए दे रहे हैं अहम संदेश

सूर्यवंशी गूगल पे के एक यूथ-सेंट्रिक अभियान का हिस्सा हैं। इसमें उन्हें अपने माता-पिता के बैंक खाते से जुड़े UPI का उपयोग करते हुए दिखाया गया है, जो छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित पैसों के प्रबंधन का संदेश देता है।

इसी तरह मई 2026 में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार सूर्यवंशी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करेगी। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को फिट, सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है सूर्यवंशी का करियर?

सूर्यवंशी का अब तक का करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने IPL में अब तक 23 मैचों में 44.70 की औसत और 228.95 की स्ट्राइक रेट से 1,028 रन बनाए हैं।

इसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है।

उन्होंने IPL 2026 में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

उन्होंने 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2 अर्धशतकों से 193 रन भी बनाए हैं।

ADVERTISEMENT