Loading...
शानदार खेल के अलावा हंसाता भी है फुटबॉल, देखें मजेदार वीडियो

शानदार खेल के अलावा हंसाता भी है फुटबॉल, देखें मजेदार वीडियो

लेखन Neeraj Pandey
Sep 04, 2019
09:10 am

क्या है खबर?

फुटबॉल दुनिया के सबसे मशहूर खेलों में से एक है। यह खेल अपने शानदार गेमप्ले, साउंड और खेल को जीवंत बनाने के लिए खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टैक्टिस की वजह से प्रसिद्ध है। हालांकि, हर खेल की तरह इस खेल के भी अपने कुछ लम्हें हैं जो कि खेल से अलग होते हैं। एक नजर डालते हैं फुटबॉल के इतिहास की अब तक की सबसे मजाकिया चीजों पर।

#1

इलाज करने गए, लेकिन चोट दे बैठे

मेडिकल टीम का काम खेल में काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन यदि खिलाड़ी का दर्द दूर करने गया व्यक्ति खिलाड़ी को और दर्द दे तो सोचिए क्या होगा?

कुछ ऐसा ही हुआ इस केस में जिसमें मेडिकल टीम का आदमी दौड़ते हुए चोटिल खिलाड़ी के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

वह पहुंच तो गया, लेकिन वहां स्लिप हुआ और उसने खिलाड़ी को गलती से एक किक लगा दी।

#2

रेफरी प्रोफेशनल फुटबॉलर नहीं होते

फुटबॉल की पिच पर दो तरह के लोग होते हैं। पहले लोग दोनों टीमों के खिलाड़ी और दूसरा रेफरी।

भले ही खिलाड़ी पिच पर सारे कठिन काम करते हैं, लेकिन रेफरी भी पूरे समय पिच पर दौड़ता रहता है।

हालांकि, एक बात तो सच है कि रेफरी प्रोफेशनल फुटबॉलर नहीं होते हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकपास देने के चक्कर में रेफरी किस तरह गिर रहा है।

ADVERTISEMENT

#3

मैदान पर काफी मार खाने वाला फुटबॉलर

रॉबी सैवेज नामक फुटबॉलर के बारे में बेहद कम लोगों ने सुना होगा क्योंकि वह ज़्यादा मशहूर फुटबॉलर नहीं थे।

हालांकि, वह गलत समय पर गलत जगह होने के लिए मशहूर थे।

फुटबॉल मैदान पर कई बार देखा गया है कि वह गलत समय पर कहीं पहुंचते थे और बिना मतलब की चोट खा बैठते थे।

गेंद से चोट खाने से लेकर रेफरी की मार तक उन्होंने काफी चोट झेली है।

ADVERTISEMENT

#4

मिलाद मोहम्मदी का रोल-इन थ्रो

फीफा विश्व कप किसी भी फुटबॉलर के लिए अपना टैलेंट दिखाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म होता है।

हालांकि, इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर प्रयोग करना बेवकूफी है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

ईरान के मिलाद मोहम्मदी ने स्पेन के खिलाफ रोल-इन करके थ्रो लेने का फैसला किया, लेकिन वह बुरी तरह फेल रहे।

उनकी टीम को 1-0 की हार झेलनी पड़ी थी।

ADVERTISEMENT