Loading...
वसीम जाफर की ऋषभ पंत को अहम सलाह, कहा- ठुकराना चाहिए DC की कप्तानी का प्रस्ताव
वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को IPL में कप्तानी को लेकर अहम सलाह दी है (तस्वीर: फाइल)

वसीम जाफर की ऋषभ पंत को अहम सलाह, कहा- ठुकराना चाहिए DC की कप्तानी का प्रस्ताव

Aug 21, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी के प्रस्ताव को ठुकराने की सलाह दी है। जाफर का मानना ​​है कि पंत को फॉर्म वापस पाने और भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पक्की करने पर ध्यान देना चाहिए। यह सलाह ऐसे समय में आई है जब पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ 2 निराशाजनक सीजन के बाद DC में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

बयान

जाफर ने क्या दिया बयान?

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तानी का ऑफर देती भी है, तो मुझे लगता है कि उनके लिए 'ना' कह देना ही बेहतर होगा। जब आपको किसी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना होता है, तो बहुत ज्यादा दबाव होता है। मालिकों का दबाव, उम्मीदें, प्रशंसको का दबाव और आपको अपने खुद के प्रदर्शन पर भी ध्यान केंद्रित करना होता है। इसके ऊपर से वह एक विकेटकीपर भी हैं और उन्हें बल्लेबाजी भी करनी होती है।"

भरोसा

जाफर को है पंत की क्षमता पर पूरा भरोसा

कप्तानी को लेकर अपनी चिंताओं के बावजूद जाफर पंत की मैच जिताने की क्षमता को लेकर आश्वस्त हैं।

उनका मानना ​​है कि पंत नेतृत्व के बोझ के बिना अधिक प्रभाव डाल सकते हैं।

जाफर ने कहा, "ऋषभ की प्राथमिकता IPL में अच्छा प्रदर्शन करना और टी-20 और वनडे टीमों में वापसी करना होना चाहिए।"

बता दें कि DC नए कोच सौरव गांगुली के नेतृत्व में IPL 2027 सीजन के लिए अपनी कप्तानी को लेकर एक कठिन निर्णय लेने वाली है।

ADVERTISEMENT

कार्यकाल

LSG में फ्लॉप रहा पंत का कप्तानी का कार्यकाल

पंत का LSG के साथ कप्तानी का अनुभव कड़वा रहा था। उनके नेतृत्व में LSG लगातार दोनों सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

इस साल टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। पंत को टीम प्रबंधन के साथ भी तालमेल बिठाने में काफी संघर्ष करना पड़ा था।

LSG के लिए खेले 28 मैचों में पंत केवल 26.40 की साधारण औसत से 581 रन ही बना सके थे। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे।

ADVERTISEMENT

सफर

DC के साथ 9 सीजन खेले हैं पंत

पंत ने IPL 2025 की नीलामी से पहले 9 सीजन तक DC का प्रतिनिधित्व किया था।

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2021, 2022 और 2024 में 3 सीजनों में DC का नेतृत्व भी किया।

111 मैच खेलने वाले पंत अभी भी IPL इतिहास में DC के सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 35.31 के औसत से 3,284 रन बनाए हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए कोई भी अन्य बल्लेबाज 3,000 रन के आंकड़े को छू नहीं पाया है।

ADVERTISEMENT