Page Loader
विराट कोहली 20 जुलाई को अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेंगे, जानिए उनके आंकड़े
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 499 मुकाबले खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

विराट कोहली 20 जुलाई को अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेंगे, जानिए उनके आंकड़े

Jul 15, 2023
06:58 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच 20 जुलाई से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। यह विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मुकाबला होगा। उन्होंने अपने करियर में अब तक 110 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। भारत की ओर से अब तक तीन ही खिलाड़ियों ने 500 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर (664), महेंद्र सिंह धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504) शामिल हैं। विराट भी जल्द इस सूची में शामिल जो जाएंगे।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट का प्रदर्शन

विराट ने अपने करियर में अब तक 110 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 186 पारियों में उन्होंने 48.88 की औसत और 55.18 की स्ट्राइक रेट से 8,555 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 274 वनडे की 265 पारियों में उन्होंने 57.32 की औसत और 93.62 की स्ट्राइक रेट से 12,898 रन बनाए हैं। इसके अलावा 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 107 पारियों में विराट ने 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं।