Page Loader
विराट कोहली का टी-20 क्रिकेट में रहा है बोलबाला, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

विराट कोहली का टी-20 क्रिकेट में रहा है बोलबाला, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

Aug 03, 2023
07:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना 200वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। हालांकि, विराट कोहली इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद भी आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टी-20 में विराट का एकछत्र राज रहा है। विराट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन (4,008) बनाए हैं। उन्होंने टी-20 में सर्वाधिक अर्धशतक (37) और 50+ स्कोर (38) बनाए हैं। इसके साथ ही वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके (356) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

प्रदर्शन

चहल ने टी-20 में लिए हैं 91 विकेट

युजवेंद्र चहल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 75 मुकाबलों में 91 विकेट लिए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने 148 मुकाबलों में 3,853 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस प्रारूप में 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विकेट के पीछे से 91 शिकार किए।