NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर 
    खेलकूद

    हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर 

    हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 28, 2023, 12:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर 
    IPL 2016 में विराट कोहली ने जड़े थे 4 शतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल से मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। RCB के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी, जो बल्लेबाजी क्रम के धुरी रहे हैं। कोहली ने RCB में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर टीम के कोच संजय बांगर ने कोहली से जुड़ा हुआ किस्सा साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या बताया है।

    टांके के बावजूद कोहली ने लगाया था शतक- बांगर 

    बांगर ने बताया कि कोहली दृढ़ निश्चयी खिलाड़ी हैं। वह IPL 2016 में चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे थे और उस मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे एक मैच याद है, शायद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब की पंजाब किंग्स) के खिलाफ था, जहां उन्होंने हाथ में टांके लगे होने के बावजूद बल्लेबाजी की और 15 ओवर के मैच में शतक बनाया। यह अविश्वसनीय है।"

    ऐसी रही थी कोहली की शतकीय पारी 

    कोहली ने IPL 2016 के 50वें मैच में पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। उन्होंने उस मैच में 50 गेंदों में 113 रन बनाए थे। उस पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उंगली में टांके के बावजूद वह उस मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की थी।

    IPL 2016 में कोहली ने किया था कमाल 

    कोहली ने IPL 2016 में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 973 रन बनाए थे। ये रन कोहली ने 16 मैचों में 81 के जबरदस्त औसत से अपने नाम किए थे। उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने भी IPL के एक सीजन में 900 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है। कोहली के सबसे करीब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर रहे हैं, जिन्होंने IPL 2016 में ही 848 रन अपने नाम किए थे।

    IPL 2016 में कोहली ने जड़े थे 4 शतक 

    IPL 2016 के दौरान कोहली ने 4 शतक लगाए थे और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उस सीजन में उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 2 जबकि राइसिंग पुणे सुपरजायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 1-1 शतक लगाया था। ​दिलचस्प बात यह है कि केवल क्रिस गेल (2011), हाशिम अमला (2017), शेन वॉटसन (2018) और शिखर धवन (2020) ने एक सीजन में 2 शतक लगाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    संजय बांगर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण पंजाब किंग्स
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: नितीश राणा बनाए गए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा  राजस्थान रॉयल्स

    विराट कोहली

    शादी से पहले विराट कोहली की इस आदत से प्रभावित थीं अनुष्का शर्मा, किया खुलासा अनुष्का शर्मा
    कोहली के साथ की गई बल्लेबाजी और डांस जीवन भर नहीं भूल पाउंगा- क्रिस गेल क्रिस गेल
    IPL 2023: विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2023: रजत पाटीदार ने शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो, पूरी तरह फिट नजर आए रजत पाटीदार
    IPL 2023: RCB के लिए बुरी खबर, रजत पाटीदार समेत इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एबी डिविलियर्स के नाम आज भी ये बड़ा रिकॉर्ड, सबसे अधिक बार किया ये कारनामा एबी डिविलियर्स
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने बताया खुद को टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट ग्लेन मैक्सवेल

    संजय बांगर

    क्या आपको याद है? IPL में खेल चुके हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB ने संजय बांगर को बनाया अपना हेडकोच, क्रिकेट ऑपरेशन में बने रहेंगे माइक हेसन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 20201: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजी सलाहकार बने संजय बांगर इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या आपको याद है? IPL में खेल चुके है ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023