Page Loader
पिछली 25 पारियों में ऐसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का औसत, जानिए आंकड़े
पिछली 25 टेस्ट पारियों में विराट की औसत 33.66 की रही है (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

पिछली 25 पारियों में ऐसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का औसत, जानिए आंकड़े

Jul 02, 2023
03:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बीते कुछ सालों से फॉर्म से जूझ रहे थे। एशिया कप 2022 में विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने टी-20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार बल्लेबाजी की। लंबे समय से शतक नहीं लगा पाने वाले रोहित ने इस साल 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में और 9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया था।

औसत

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित का औसत विराट से कम

पिछली 25 वनडे पारियों में रोहित और विराट की औसत क्रमशः 49.52 और 42.08 की रही है। पिछली 25 टेस्ट पारियों में रोहित और विराट की औसत क्रमशः 42.95 और 33.66 की रही है। पिछली 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में रोहित और विराट की औसत क्रमशः 23.73 और 54.70 की रही है। आखिरी बार दोनों बल्लेबाज IPL 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। अब दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे।