NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट सीरीज: विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    टेस्ट सीरीज: विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टेस्ट सीरीज: विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 21, 2023
    10:31 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होने जा रहा है।

    2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे।

    वनडे विश्व कप 2023 के बाद यह पहला मौका होगा जब कोहली मैदान पर उतरेंगे। वह वनडे और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रन

    दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर जमकर चलता है कोहली का बल्ला 

    कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक वहां 7 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 51.35 की औसत से 719 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से वहां 2 शतक और 3 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 153 रन रहा है।

    कोहली सचिन तेंदुलकर (1,161 रन) के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    बल्लेबाजी

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली के टेस्ट में आंकड़े 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल मिलाकर टेस्ट मैचों में कोहली के आंकड़े देखें तो वह भी कमाल के रहे हैं।

    उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 24 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 1,236 रन बनाए हैं। उनकी औसत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56.18 की रही है।

    उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन नाबाद रहा है।

    साल

    साल 2023 में कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?

    साल 2023 में कोहली ने 7 टेस्ट खेले हैं। इसकी 10 पारियों में उन्होंने 55.70 की औसत से 557 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस साल 2 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 रन रहा है। पिछले साल कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला था। उन्होंने 6 टेस्ट मैच की 11 पारियों में सिर्फ 265 रन बनाए थे।

    उनकी औसत सिर्फ 26.50 की रही थी। उनके बल्ले से 1 भी शतक नहीं निकला था।

    करियर

    कोहली के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    कोहली ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 111 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 187 पारियों में 8,676 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    कोहली की औसत टेस्ट क्रिकेट में 49.29 की रही है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 29 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह 11 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर
    बैंक धोखाधड़ी मामले में यूको बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल गिरफ्तार  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    मुंबई-गोवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत महाराष्ट्र

    विराट कोहली

    वनडे विश्व कप 2023: विराट कोहली बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन वनडे क्रिकेट
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ने बताया हार का कारण, कहा- 20-30 रन और बनाने थे वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, फाइनल: विराट कोहली ने जीता सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पदक, सामने आया वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: विराट कोहली ने 20 घंटे की बल्लेबाजी, बना दिया यह विश्व रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट से पहले भारतीय महिलाओं ने किया अभ्यास, देखिए तस्वीरें भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: डेविड वार्नर 8,500 टेस्ट रन वाले 7वें ऑस्ट्रेलियाई बने डेविड वार्नर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: डेविड वार्नर ने लगाया अपना 26वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े डेविड वार्नर
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभा सतीश टेस्ट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला बनीं  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    प्रसिद्ध कृष्णा भारत के बाहर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: तिलक वर्मा ने बताया दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हार का कारण तिलक वर्मा
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, तीसरा टी-20: न्यू वांडरर्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी- रिपोर्ट मोहम्मद शमी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    सूर्यकुमार यादव टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 202 रन का लक्ष्य, सूर्यकुमार-यशस्वी की उम्दा पारियां भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    जितेश शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट होने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने, यहां देखिए सूची दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025