Loading...
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

Oct 20, 2026
01:20 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इसके अगले दिन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का 38वां जन्मदिन होगा। यह कोहली का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा हाे सकता है। ऐसे में वह शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसी बीच आइए उन रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें कोहली सीरीज में तोड़ सकते हैं।

रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं कोहली

क्रिकइंफो के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों की 36 पारियों में कोहली ने 57.48 की शानदार औसत से 1,897 रन बनाए हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (1,971) को पीछे छोड़कर कीवी टीम के खिलाफ वनडे वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

इसी तरह कोहली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2,000 वनडे रन भी पूरे कर सकते हैं। इससे पहले वह वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल कर चुके हैं।

जानकारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के 7 वनडे शतक पहले से ही किसी भी बल्लेबाज के लिए सर्वाधिक हैं। हालांकि, 50 से ज्यादा के स्कोर के मामले में वह पोटिंग (18) से पीछे हैं। कोहली 2 बार 50+ स्कोर बनाकर उन्हें पीछे छोड़ देंगे।

ADVERTISEMENT

कारनामा

तेंदुलकर और धोनी को भी पीछे छोड़ सकते हैं कोहली

कोहली ने न्यूजीलैंड में 5 बार 50+ स्कोर बनाए हैं, जिनमें से एक को उन्होंने शतक में बदला है।

पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में सर्वाधिक (6-6) 50+ स्कोर बनाए हैं।

कोहली के इस सीरीज में आसानी से उनसे आगे निकलने की उम्मीद है। सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मार्क वॉ पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 9 बार 50+ स्कोर बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

विदेशी दौरा

कोहली विदेश में पूरा कर सकते हैं 50+ स्कोर का अर्धशतक

कोहली विदेशों में खेले गए 127 वनडे मैचों में 53.96 की औसत से 5,612 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

इसमें 21 शतक और 28 अर्द्धशतक शामिल हैं। इसका मतलब है कि 37 साल का यह खिलाड़ी विदेशों में खेले गए वनडे मैचों में 50 बार 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

कोहली इन मैचों में सबसे ज़्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

नंबर-3

नंबर-3 पर 13,000 रन पूरे कर सकते हैं कोहली

कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 2 रन दूर हैं।

अभी इस मामले में उनके नाम 250 मैचों में 61.55 की औसत से 12,988 रन दर्ज हैं।

कोहली के 55 वनडे शतकों में से 48 शतक इसी नंबर पर आए हैं।

इसके अलावा उन्होंने 69 अर्धशतक भी जड़े हैं। पोंटिंग (1,2662) इस नंबर पर 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले अकेले दूसरे बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT