विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे हुए 18 साल, हर बड़े रिकॉर्ड पर है कब्जा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने 18 साल पहले आज ही के दिन (18 अगस्त, 2008) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। अपने इस बेमिसाल करियर के दौरान कोहली ने खुद को आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी 'रन-मशीन' साबित किया है। उनके डेब्यू के बाद से विश्व क्रिकेट के लगभग हर बल्लेबाजी रिकॉर्ड पर सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली का नाम दर्ज है। आइए उनके 18 साल की उपलब्धियों पर नजर डालते हैं।
करियर
कैसा रहा है कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर?
कोहली ने अपने 18 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी-20) कुल 562 मैच खेले हैं, जिसकी 629 पारियों में 52 से अधिक की औसत से 28,359 रन अपने नाम किए हैं।
इसमें से सर्वाधिक 14,941 रन 314 वनडे, 9,230 रन 123 टेस्ट और 4,188 रन 125 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आए हैं।
उन्होंने अपने करियर में कुल 85 अंतराष्ट्रीय शतक और 148 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 254* रन का रहा है।
राज
रन और चौके-छक्कों में रहा है कोहली का राज
कोहली अपने डेब्यू के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक (28,359) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 85 शतक और 148 अर्धशतक जड़े हैं।
इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 7 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
उन्होंने अपने अंतरराष्ट्री करियर में 2,785 चौके और कुल 3,110 चौके-छक्के जड़े हैं, जो विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक हैं। इन सभी मामलों में कोई अन्य बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है।
ICC
ICC टूर्नामेंट्स के ये बड़े रिकॉर्ड्स भी कोहली के नाम
कोहली ने अपने डेब्यू के बाद से ICC टूर्नामेंट्स में सर्वाधिक रन (3,954) और सर्वाधिक 50+ स्कोर (39) बनाए हैं।
इसी तरह नॉकआउट मैचों में उनके नाम सर्वाधिक 1,024 रन (10 बार 50+) और सेमीफाइनल में सर्वाधिक 586 रन (7 बार 50+) का रिकॉर्ड भी है।
फाइनल में उनके नाम सर्वाधिक 411 रन दर्ज हैं। उनके नाम सर्वाधिक 10 ICC अवार्ड्स, 15 ICC 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 3 ICC 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार भी दर्ज हैं।
कप्तानी
कोहली के नाम बतौर कप्तान दर्ज हैं ये रिकॉर्ड्स
कोहली ने अपने डेब्यू के बाद बतौर कप्तान सर्वाधिक 12,883 रन बनाए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 41 शतक, 11 बार 150+ स्कोर और 7 दोहरे शतक शामिल हैं।
इसी तरह उन्होंने भारत को रिकॉर्ड 40 टेस्ट मैचों में जीत दिलाई है।
वह बतौर कप्तान 27 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 12 बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुनो जा चुके हैं।
उन्होंन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 71 प्लेयर ऑफ द मैच और 22 प्लेयर ऑप द सीरीज पुरस्कार जीते हैं।
दबदबा
टीम की जीत और विदेशी पिचों पर भी रहा है कोहली का दबदबा
कोहली ने अपने डेब्यू के बाद भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान देते हुए सर्वाधिक 18,421 रन बनाए हैं, जिसमें 59 शतक और 6 दोहरे शतक शामिल हैं।
इस मामले में कोई भी खिलाड़ी इतने रन और शतक नहीं बना पाया है।
कोहली ने अपने घर से बाहर खेलते हुए सबसे ज्यादा 15,579 रन बनाए और 44 शतक जड़े। वे रिकॉर्ड 165 मैचों में अपनी टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे हैं। ये सभी रिकॉर्ड उनकी परिभाषा देते हैं।