NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े
    अगली खबर
    विराट कोहली जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े
    विराट कोहली जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    विराट कोहली जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े

    लेखन रजत गुप्ता
    Nov 05, 2023
    08:44 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 37वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 का स्कोर बनाया है।

    विराट कोहली 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 83.47 की रही।

    इसके साथ ही विराट अपने जन्मदिन के दिन वनडे में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 35वें बर्थडे में यह कारनामा किया।

    आंकड़े

    जन्मदिन पर शतक लगाने वाले भारतीय

    इससे पहले 1998 में सचिन तेंदुलकर ने अपने 25वें जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 134 रन बनाए थे।

    साथ ही 1993 में विनोद कांबली ने 21वें जन्मदिन पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जयपुर में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

    जन्मदिन पर वनडे में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में नवजोत सिंह सिद्धू (65*), ईशान किशन (59) और यूसुफ पठान (50*) शामिल हैं।

    मुकाबला

    भारत ने 243 रन से जीता मुकाबला

    भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया। यह वनडे में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है।

    इससे पहले 2002 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 182 रन, 2013 में श्रीलंका ने 180 और 2018 में श्रीलंका ने ही 178 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। जवाब में प्रोटियाज टीम 83 रन पर ही सिमट गई।

    मुकाबला

    भारतीय पारी का हाल

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई।

    भारतीय कप्तान ने 24 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। साथ ही गिल ने 23 रन बनाए।

    विराट के शतक के अलावा श्रेयस अय्यर ने 77, केएल राहुल ने 8 और सूर्यकुमार यादव ने 22 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 15 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली
    सचिन तेंदुलकर
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम

    वनडे विश्व कप 2023

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: फखर जमान ने जमाया वनडे विश्व कप में पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  फखर जमान
    विश्व कप 2023: खराब प्रदर्शन के बीच श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा का इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बाबर आजम के इस साल पूरे किए 1,000 वनडे रन, ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बने बाबर आजम
    मार्नस लाबुशेन ने विश्व कप 2023 में बनाया अपना दूसरा 50+ का स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  मार्नस लाबुशेन

    विराट कोहली

    विराट कोहली वनडे विश्व कप में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, रोहित को पछाड़ा वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, जानिए दोनों खिलाड़ियों के शानदार आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    सफल रन चेज में 90.40 की औसत से रन बनाते हैं कोहली, जानिए अद्भुत आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: रोहित शर्मा को पछाड़कर फिर आगे निकले विराट कोहली, गिल नंबर-1 की ओर अग्रसर  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    सचिन तेंदुलकर

    रोहित एशिया कप में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने एशिया कप क्रिकेट
    सचिन तेंदुलकर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में लगाए हैं सर्वाधिक शतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में कल करेंगे क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ये खिलाड़ी भी हो सकते शामिल BCCI
    सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखिए वीडियो नरेंद्र मोदी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्वकप 2023: दिलशान मदुशंका ने वनडे करियर में पहली बार चटकाए 5 विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत ने विश्व कप में बनाया अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर, श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर 16वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  श्रेयस अय्यर
    विश्व कप 2023: विराट कोहली तीसरी बार शतक से चूके, सचिन के इस क्लब में शामिल वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025