Page Loader
विजय हजारे ट्रॉफी 2023: संजू सैमसन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IamSanjuSamson)

विजय हजारे ट्रॉफी 2023: संजू सैमसन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 25, 2023
12:05 pm

क्या है खबर?

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में केरल क्रिकेट टीम के कप्तान संजू सैमसन ने मुंबई क्रिकेट टीम के विरुद्ध मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 83 गेंदों पर 66.27 की स्ट्राइक रेट से 55 रन की पारी खेली। इस दौरान संजू ने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। यह उनके लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक है। उनके और सचिन बेबी के बीच तीसरे विकेट के लिए 172 गेंदों पर 126 रनों की साझेदारी हुई।

प्रदर्शन

लिस्ट-A में संजू का प्रदर्शन

लिस्ट-A क्रिकेट में संजू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 119 मैच की 112 पारियों में करीब 33 की औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 3,159 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 212* रन है। पिछले मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ संजू ने 47 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 30 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 63.82 की रही थी।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संजू का प्रदर्शन

संजू का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 13 मुकाबलों में 55.71 की शानदार औसत से 390 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 104 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। सैमसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन रहा है और उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। साथ ही 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 21 पारियों में उन्होंने 19.68 की औसत और 133.57 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है।