Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कोरोना के कारण अब 2023 में होगा अंडर-20 और अंडर-17 पुरुष फुटबॉल विश्व कप
  • खेलकूद

    कोरोना के कारण अब 2023 में होगा अंडर-20 और अंडर-17 पुरुष फुटबॉल विश्व कप

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Dec 25, 2020, 12:38 pm
    कोरोना के कारण अब 2023 में होगा अंडर-20 और अंडर-17 पुरुष फुटबॉल विश्व कप
  • कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के बाद फुटबॉल भले ही वापस आ गया है, लेकिन अब भी महामारी का असर इंटरनेशनल इवेंट्स पर पड़ रहा है।

    अगले साल होने वाले फीफा अंडर-20 और अंडर-17 पुरुष विश्व कप पर भी इसका असर पड़ा है।

    फीफा ने इन टूर्नामेंट्स को रद्द कर दिया है और अब इनका आयोजन 2023 में किया जाएगा।

    फुटबॉल की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने बीते गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

  • इस खबर में
    फीफा ने जारी किया अपना बयान 2019 में हुए थे अंडर-17 और अंडर-20 पुरुष विश्व कप भारत में होने वाला महिला अंडर-17 विश्व कप भी हो चुका है रिशेड्यूल 2022 में होना है फीफा विश्व कप
  • बयान

    फीफा ने जारी किया अपना बयान

  • फीफा ने अपने बयान में बताया कि कोरोना महामारी अब भी इंटरनेशनल इवेंट्स का आयोजन करने में परेशानियां खड़ी कर रही है और इसका इंटरनेशनल यात्रा पर भी असर पड़ रहा है।

    बयान में आगे कहा गया, "फीफा होस्ट मेंबर एसोसिएशन को अपना आभार व्यक्त करना चाहेगी। इसके साथ ही इंडोनेशिया और पेरू के अधिकारियों को उनकी प्रतिबद्धता और टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए किए गए काम के लिए आभार।"

  • पिछला संस्करण

    2019 में हुए थे अंडर-17 और अंडर-20 पुरुष विश्व कप

    2019 में हुए थे अंडर-17 और अंडर-20 पुरुष विश्व कप
  • फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप के पिछले संस्करण 2019 में हुए थे। अंडर-17 की मेजबानी ब्राजील और अंडर-20 की मेजबानी पोलैंड ने की थी।

    अंडर-17 विश्व कप होस्ट ब्राजील ने जीता था और अंडर-20 विश्व कप यूक्रेन ने हासिल किया था।

    दोनों टूर्नामेंट्स की शुरुआत 2007 में हुई थी और इन्हें हर दूसरे साल आयोजित किया जाता है।

    नाइजीरिया ने सबसे अधिक तीन बार अंडर-17 पुरुष विश्व कप जीता है।

  • महिला अंडर-17 विश्व कप

    भारत में होने वाला महिला अंडर-17 विश्व कप भी हो चुका है रिशेड्यूल

  • भारत को 2020 में महिला अंडर-17 विश्व कप होस्ट करने का मौका मिला था, लेकिन कोरोना के कारण इसे अप्रैल 2020 में रिशेड्यूल किया गया था।

    मई 2020 में फीफा ने घोषणा की थी कि इसका आयोजन फरवरी-मार्च 2021 में किया जाएगा।

    हालांकि, कोरोना के लगातार बढ़ते प्रभाव के चलते नवंबर 2020 में फीफा ने 2020 संस्करण को रद्द कर दिया और भारत को 2022 में होने वाले अगले संस्करण के मेजबानी का अधिकार दिया था।

  • फीफा विश्व कप

    2022 में होना है फीफा विश्व कप

  • पुरुष फीफा विश्व कप का अगला संस्करण 2022 में कतर में खेला जाना है। 2002 में जापान और कोरिया के बाद पहली बार एशिया में विश्व कप खेला जाएगा।

    इसके अलावा यह पहला मौका होगा जब अरब देश और किसी मुस्लिम बाहुल्य देश में विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।

    फीफा विश्व कप पिछला संस्करण 2018 में रूस में हुआ था। फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर खिताब जीता था।

  • फीफा विश्व कप
  • फुटबॉल समाचार
  • फीफा
  •  
ताज़ा खबरें
  • भारत में जल्द शुरू होगा जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली वैक्सीन का ट्रायल
    भारत में जल्द शुरू होगा जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली वैक्सीन का ट्रायल
    देश
  • MI बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग 11
    MI बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग 11
    खेलकूद
  • ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी
    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी
    मनोरंजन
  • श्रीलंका दौरा: टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने घोषित की 21 सदस्यीय प्रारंभिक टीम
    श्रीलंका दौरा: टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने घोषित की 21 सदस्यीय प्रारंभिक टीम
    खेलकूद
  • दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने किया सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान
    दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने किया सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान
    देश
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021