Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018-19: इस सीजन के टॉप-5 भारतीय फुलबैक खिलाड़ियों पर एक नजर
खेलकूद

ISL 2018-19: इस सीजन के टॉप-5 भारतीय फुलबैक खिलाड़ियों पर एक नजर

ISL 2018-19: इस सीजन के टॉप-5 भारतीय फुलबैक खिलाड़ियों पर एक नजर
लेखन Neeraj Pandey
Feb 07, 2019, 04:45 pm 3 मिनट में पढ़ें
ISL 2018-19: इस सीजन के टॉप-5 भारतीय फुलबैक खिलाड़ियों पर एक नजर

फुटबॉल के मैदान पर फुलबैक खिलाड़ियों का रोल काफी ज़्यादा होता है। यह खिलाड़ी टीम को अटैक और डिफेंस दोनों में सहायता प्रदान करते हैं। फुलबैक खिलाड़ियों के पास स्पीड सबसे जरूरी चीज होती है और इसके अलावा उन्हें सटीक क्रॉस देना भी आना चाहिए। अटैक को ब्रेक करने के टाइम पर उन्हें टैकल और क्लियरेंस करना भी आना चाहिए। इस सीजन ISL में अब तक के 5 बेस्ट भारतीय फुलबैक खिलाड़ियों पर एक नजर।

प्रीतम कोटल
भारत के बेस्ट राइट बैक खिलाड़ी!

राइट बैक खिलाड़ी प्रीतम कोटल डिफेंस में किसी भी पोजीशन पर खेलने की क्षमता रखते हैं और उनके पास काफी ज़्यादा अनुभव है। FC पुणे सिटी के साथ ISL का सफर शुरु करने वाले कोटल ने ATK और दिल्ली डायनामोज के लिए भी खेला है। हाल ही में वह दिल्ली छोड़कर एक बार फिर से ATK गए हैं। इस सीजन उन्होंने 12 मैच खेले हैं और लगभग 71 प्रतिशत सटीक पास और 45 क्लियरेंस किए हैं।

शेरिटन फर्नांडेस
गोवा के डिफेंस की जान

FC गोवा के लिए खेलने वाले शेरिटन फर्नांडेस वर्तमान समय में भारत के सबसे बेहतरीन राइट बैक में से एक हैं। शेरिटन के पास स्पीड और स्किल दोनों है। इसके अलावा वह गेम को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। इस सीजन 14 मुकाबले खेल चुके शेरिटन के 78 प्रतिशत पास सटीक रहे हैं और उन्होंने राइट फ्लैंक से दो असिस्ट भी किए हैं। 69 टैकल और 35 क्लियरेंस के साथ उन्होंने अपनी डिफेंसिव पावर दिखाई है।

सुभाशीष बोस
मुंबई के लिए शानदार रहे हैं सुभाशीष

पिछले सीजन बेंगलुरु FC के साथ पहली बार ISL खेलने वाले सुभाशीष ने अपने पहले सीजन में ही फुटबॉल फैंस को काफी ज़्यादा प्रभावित किया था। इस सीजन के लिए उन्हें मुंबई सिटी FC ने खरीदा और सुभाशीष उनके लिए वरदान साबित हुए हैं। लेफ्ट बैक पोजीशन पर खेलने वाले सुभाशीष को गेम कंट्रोल करना आता है। इस सीजन 14 मुकाबले खेल चुके सुभाशीष ने 67 प्रतिशत सटीक पास के साथ 53 टैकल और 108 क्लियरेंस किए हैं।

रीगन सिंह
मेघालय से आए नॉर्थईस्ट के लिए छाए

रीगन सिंह ने मेघालय में रॉयल वाहिंगदोह के साथ फुटबॉल करियर शुरु किया था फिर 2015 में उन्होंने नॉर्थईस्ट के लिए ISL डेब्यू किया। पिछले चार सीजन से रीगन लगातार नॉर्थईस्ट की टीम के रेगुलर मेंबर बने हुए हैं। इस सीजन उन्होंने 13 मैच खेले हैं। रीगन ने 73 प्रतिशत सटीक पास किए हैं और 54 क्लियरेंस के साथ ही 42 टैकल भी किए हैं। रीगन नॉर्थईस्ट की मजबूत डिफेंस में अहम भूमिका निभाते हैं।

जेरी ललरिन्जुआला
ISL 2016 के एमर्जिंग प्लेयर

लेफ्ट बैक पोजीशन पर खेलने वाले जेरी भारतीय फुटबॉल का चमकता सितारा हैं। 2016 में चेन्नईन FC के लिए ISL डेब्यू करने वाले जेरी को उस साल का 'एमर्जिंग प्लेयर' चुना गया था। पिछले साल चेन्नईन को चैंपियन बनाने में जेरी का अहम योगदान रहा था। इस सीजन भले ही टीम का प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा लेकिन जेरी ने शानदार खेल दिखाया है। 10 मुकाबलों में 72 प्रतिशत सटीक पास के अलावा 26 टैकल और 20 क्लियरेंस भी किए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
Neeraj Pandey
Neeraj Pandey
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
इंडियन सुपर लीग
ताज़ा खबरें
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को अपना हेड कोच बनाया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को अपना हेड कोच बनाया खेलकूद
क्या है 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान जिसे केजरीवाल ने लॉन्च किया?
क्या है 'मेक इंडिया नंबर 1' अभियान जिसे केजरीवाल ने लॉन्च किया? राजनीति
REAP 2022: राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
REAP 2022: राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन करियर
2002 गुजरात दंगे: क्या है बिलकिस बानो गैंगरेप केस, जिसके 11 दोषियों को किया गया रिहा?
2002 गुजरात दंगे: क्या है बिलकिस बानो गैंगरेप केस, जिसके 11 दोषियों को किया गया रिहा? देश
बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया
बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया मनोरंजन
फुटबॉल समाचार
FIFA ने भारतीय फुटबॉल पर लगाया प्रतिबंध, अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी छिनी
FIFA ने भारतीय फुटबॉल पर लगाया प्रतिबंध, अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी छिनी खेलकूद
2005 के बाद पहली बार बैलन डे ऑर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुए मेसी, जानें कारण
2005 के बाद पहली बार बैलन डे ऑर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुए मेसी, जानें कारण खेलकूद
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री खेलकूद
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
और खबरें
इंडियन सुपर लीग
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन खेलकूद
IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें खेलकूद
इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान को हराकर मुंबई सिटी ने पहली बार जीता खिताब
इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान को हराकर मुंबई सिटी ने पहली बार जीता खिताब खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें खेलकूद
जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें
जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022