NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी
    अगली खबर
    IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी

    IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 19, 2021
    09:50 pm

    क्या है खबर?

    बीते गुरुवार को चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए नीलामी हुई, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई।

    दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16.25 करोड़ की बड़ी धनराशि में खरीदा। वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

    दूसरी तरफ कुछ बड़े नाम इस सीजन के लिए बिक नहीं सके हैं।

    उन पर एक नजर डालते हैं।

    केदार देवधर

    मुश्ताक अली में उम्दा प्रदर्शन के बावजूद नहीं बिक सके देवधर

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले केदार देवधर नीलामी में नहीं बिक सके। उनकी कप्तानी में बड़ौदा की टीम उपविजेता रही थी।

    देवधर ने आठ मैचों में 349 रन बनाए जिसमें 99 उनकी सर्वोच्च पारी रही। 2011 में देवधर को डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा था।

    एकमात्र IPL मुकाबला खेलने वाले देवधर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था और उसके बाद से वह लीग का हिस्सा नहीं बन सके हैं।

    आरोन फिंच

    इस बार IPL में नजर नहीं आएंगे फिंच

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच भी IPL 2021 की नीलामी में अनसोल्ड रहे हैं।

    नीलामी के लिए फिंच एक करोड़ रूपये के बेस प्राइस में उपलब्ध थे।

    हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई।

    IPL 2020 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेले थे।

    बता दें पिछले सीजन में फिंच ने 12 मैचों में 22.33 की औसत और 111 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए थे।

    एलेक्स हेल्स

    BBL में बनाए थे सर्वाधिक रन, फिर भी नहीं बिके हेल्स

    इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी इस सीजन नीलामी में नहीं बिक सके। उन्होंने हाल ही में बिग बैश लीग के 10वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

    सिडनी थंडर की ओर से खेलते हुए हेल्स ने 15 मैचों में लगभग 39 की औसत से 543 रन बनाए थे।

    वह 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से IPL खेल चुके हैं। उस सीजन में उन्होंने छह मैचों में 148 रन बनाए थे।

    जेसन रॉय

    जेसन रॉय भी रहे अनसोल्ड

    IPL में गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब की दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेल चुके इंग्लिश बल्लेबाज जेसन रॉय को भी नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला।

    BBL 10 में उन्होंने 12 मैचों में 32 की औसत से 355 रन बनाए थे। इस दौरान रॉय ने 75 के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक भी लगाए थे।

    IPL में उन्होंने आठ मैचों में लगभग 30 की औसत से 179 रन बनाए हैं।

    मोहित शर्मा

    मोहित को भी नहीं मिला कोई खरीददार

    तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 50 लाख के बेस प्राइस में उपलब्ध थे लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।

    वह पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। हालांकि उन्हें IPL 2020 में सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला था।

    उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 86 मैचों में 26.84की गेंदबाजी औसत से 92 विकेट लिए हैं।

    वह अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी 2021

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी: इन पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकती है बड़ी रकम क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी में मिल सकती है बड़ी रकम क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी में इन गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की निगाहें युजवेंद्र चहल
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: अश्विन ने लगाया अपने करियर का पांचवां टेस्ट शतक टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: भारतीय फैन ने तोड़ा बॉयो-सेक्योर वातावरण, मैदान में पहुंचा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: अश्विन ने लगाया शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 482 रनों का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021: ये खिलाड़ी होंगे नीलामी के लिए उपलब्ध, BCCI ने जारी की सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने IPL 2021 में नहीं खेलने की बताई वजह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025