
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को जीतने में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की भूमिका भी काफी अहम होती है।
पिछले साल की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 21 विकेट झटके थे। फाइनल में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे।
ऐसे में IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
युजवेंद्र चहल (205 विकेट)
IPL 2025 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
उन्होंने इस लीग में अपना पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। इस स्टार गेंदबाज ने अब तक 160 मैच खेले हैं और इसकी 159 पारियों में 22.44 की औसत से 205 विकेट झटके हैं।
उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 का रहा है।
#2
पीयूष चावला
IPL इतिहास के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक रहे पीयूष चावला इस बार किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने पहली बार साल 2008 में IPL मुकाबला खेला था।
उन्होंने अब तक 192 मैच खेले हैं। इसकी 191 पारियों में वह 192 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी औसत 26.60 की रही है।
इस खिलाड़ी ने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 विकेट का रहा है।
#3
ड्वेन ब्रावो
साल 2008 से 2022 तक IPL खेलने वाले ड्वेन ब्रावो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 161 मैच की 158 पारियों में 23.82 की औसत से 183 विकेट झटके हैं।
उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का रहा है।
ब्रावो के करियर की इकॉनमी रेट 8.38 की रही है। यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अब IPL नहीं खेलता। वह अभी कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के मेंटर हैं।
#4
भुवनेश्वर कुमार
चौथे स्थान पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। वह इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था।
इस खिलाड़ी ने अब तक 176 मुकाबले खेले हैं। इसकी 176 पारियों में 27.23 की औसत से 181 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 27.23 की है।
उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है।
#5
सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन सूची में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने अपना पहला मैच साल 2012 में खेला था। इस खिलाड़ी ने 177 मैच की 175 पारियों में 25.39 की औसत से 180 विकेट झटके हैं।
उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है।
नरेन के बल्ले से 1,534 रन भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है।