NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के वो बड़े रिकॉर्ड्स जो अब भी क्रिस गेल के नाम पर हैं दर्ज 
    अगली खबर
    IPL के वो बड़े रिकॉर्ड्स जो अब भी क्रिस गेल के नाम पर हैं दर्ज 
    IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं गेल तस्वीर: एक्स/@PunjabKingsIPL)

    IPL के वो बड़े रिकॉर्ड्स जो अब भी क्रिस गेल के नाम पर हैं दर्ज 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2024
    08:49 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में जाने जाते थे।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा विश्व भर की तमाम टी-20 लीग्स में भी गेल ने हिस्सा लिया है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने 2009 से 2021 तक 142 मैचों में 4,965 रन बनाए थे।

    इस बीच उन्होंने लीग में कुछ अहम रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। ऐसे ही कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    छक्के

    IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं गेल

    क्रिकेट जगत में गेल को लम्बे छक्के जड़ने के लिए जाना जाता है। ​उन्होंने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा (357) छक्के लगाए हैं।

    उनके बाद इस सूची में रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 261 छक्के जड़े हैं।

    वहीं कैरिबियाई दिग्गज गेल के नाम एक पारी में सर्वाधिक छक्के (17 बनाम पुणे वारियर्स, 2013) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

    दूसरी तरफ उन्होंने अब तक 404 चौके भी अपने नाम किए हैं।

    पारी

    IPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी

    साल 2013 में गेल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उल्लेखनीय पारी खेली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए उन्होंने पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे।

    इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के भी लगाए थे। यह IPL में आज भी सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

    इस तूफानी पारी की मदद से RCB ने उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 263/5 का स्कोर बनाया था।

    शतक

    लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं गेल 

    जिस मैच में गेल ने नाबाद 175 रन बनाए थे, उसी मैच में उन्होंने महज 30 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। एक दशक के बाद भी यह IPL में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

    उनके बाद लीग में दूसरा सबसे तेज शतक युसूफ पठान ने लगाया है। IPL 2010 में पठान ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।

    ऑरेंज कैप

    लगातार 2 सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं गेल 

    गेल IPL 2011 और 2012 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिली थी। वह लगातार 2 सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    IPL 2011 में उन्होंने 12 मैचों में 67.55 की औसत और 183.13 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे। अगले सीजन में उन्होंने 61.08 की औसत से 733 रन बनाए हैं।

    गेल से ज्यादा ऑरेंज कैप सिर्फ डेविड वार्नर (3 बार) ने जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिस गेल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    क्रिस गेल

    मेलबर्न क्रिकेट क्लब के लिए साथ खेलते दिख सकते हैं युवराज, गेल और डिविलियर्स क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: इस सीजन ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: LSG ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: मयंक यादव ने डेब्यू मैच में PBKS के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड शिखर धवन
    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए विशाखापट्टनम स्टेडियम के आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024

    IPL 2024: RR बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शुभमन गिल पर हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जोस बटलर का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड क्रिकेट टीम के सफर पर एक नजर  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत के लिए प्रत्येक संस्करण में इन खिलाड़ियों में बनाए सर्वाधिक रन  वनडे विश्व कप 2023
    जन्मदिन विशेष: मार्टिन गुप्टिल द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर मार्टिन गुप्टिल
    विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने जा रहे 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025