Page Loader
2021 में कोहली का यह ट्वीट बना भारत में सबसे अधिक लाइक किया जाने वाले ट्वीट
ट्विटर पर छाए रहते हैं किंग कोहली

2021 में कोहली का यह ट्वीट बना भारत में सबसे अधिक लाइक किया जाने वाले ट्वीट

लेखन Neeraj Pandey
Dec 09, 2021
01:40 pm

क्या है खबर?

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में 2021 के टॉप ट्वीट्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने 2021 के सबसे अधिक लाइक और रिट्वीट किए गए ट्वीट्स के अलावा कई वर्गों के टॉप ट्वीट्स का खुलासा किया है। 01 जनवरी, 2021 से 15 नवंबर, 2021 के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ये ऐलान किए हैं। आइए जानते हैं कैसे एक बार फिर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने इसमें बाजी मारी है।

सबसे अधिक लाइक

कोहली के पिता बनने वाले ट्वीट को मिले सबसे अधिक लाइक

कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस साल के पहले महीने में माता-पिता बने थे। कोहली ने 11 जनवरी को ट्विटर पर जानकारी दी थी कि उनके घर में नन्हीं परी का आगमन हुआ है। अब तक कोहली के इस ट्वीट को लगभग 5.4 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और यह भारत में सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट बन गया है। इस ट्वीट को 50 हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट भी किया था।

सबसे अधिक रिट्वीट

कमिंस के ट्वीट को मिले सबसे अधिक रिट्वीट

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बन चुके पैट कमिंस ने अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलते हुए एक ऐसी घोषणा की थी जिसकी सभी ने सराहना की थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कमिंस ने लगभग 37 लाख रूपये दान करने की घोषणा की थी। कमिंस के इस ट्वीट को भारत में सबसे अधिक 1.14 लाख लोगों ने रिट्वीट किया है। कमिंस ने यह दान यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया को दिया था।

खेल वर्ग

कोहली का यह ट्वीट खेल वर्ग में रहा सबसे आगे

अलग-अलग वर्गों के टॉप ट्वीट्स की बात करें तो इसमें भी कोहली का ट्वीट सबसे आगे रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ UAE लेग में आखिरी ओवर में एमएस धोनी द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद कोहली ने धोनी की तारीफ में एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट को 5.3 लाख लोगों ने लाइक और लगभग 92 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। यह खेल वर्ग में सबसे अधिक लाइक और रिट्वीट किया जाने वाला पोस्ट है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

इस साल के टॉप-10 हैशटैग्स में चार खेलों से जुड़े हैशटैग भी शामिल हैं। #IPL 2021 को इस लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। #TeamIndia तीसरे स्थान पर रहकर सबसे बढ़िया पोजीशन वाला खेल हैशटैग रहा।