Page Loader
IPL में बतौर कप्तान इन खिलाड़ियों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट, आंकड़ों के साथ जानिए
हार्दिक पांड्या IPL इतिहास में बतौर कप्तान चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में बतौर कप्तान इन खिलाड़ियों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट, आंकड़ों के साथ जानिए

Mar 30, 2025
04:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 36 से हरा दिया। इस मैच में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी में तो कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन गेंदबाजी में 2 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह IPL इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसे में आइए बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट झटकने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1

शेन वॉर्न - 57 विकेट

IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न के नाम हैं। उन्होंने इस लीग में राजस्थान रॉयल्स (RR) का नेतृत्व करते हुए साल 2008 में अपना पहला IPL खिताब दिलाया था। वॉर्न ने IPL में कुल 55 खेले थे, जिनमें 25.38 की औसत और 7.27 की इकॉनमी से 57 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा था।

#2

अनिल कुंबले - 30 विकेट

इस सूची में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने इस लीग में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने RCB के लिए 42 मैचों में 23.51 की औसत और 6.57 की इकॉनमी से 45 विकेट अपने नाम किए थे। इनमें से 30 विकेट उन्होंने बतौर कप्तान हासिल किए थे। वह IPL में 1 बार 5 और 4 बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/5 का रहा था।

#3

रविचंद्रन अश्विन - 25 विकेट

इस सूची में दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने IPL में 5 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), RR, दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स शामिल है। उन्होंने लीग में 214 मैचों में 29.79 की औसत और 7.13 की इकॉनमी से 182 विकेट झटके हैं। इनमें से 30 विकेट बतौर कप्तान लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/34 विकेट का रहा है।

#4

हार्दिक पांड्या - 24 विकेट

इस सूची में MI के कप्तान पांड्या चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने इस लीग में MI के अलावा 2 साल तक GT का भी प्रतिनिधित्व किया है। वह इस लीग में 138 मैचों में 33.01 की औसत और 9.06 की इकॉनमी से 66 विकेट चटकाए हैं। इनमें से 24 विकेट बतौर कप्तान लिए हैं। उन्होंने 129 पारियों में 28.49 की औसत और 144.83 की स्ट्राइक रेट से 2,536 रन भी बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक शामिल है।