NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के एक संस्करण में इन गेंदबाजों के खिलाफ लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के 
    अगली खबर
    IPL के एक संस्करण में इन गेंदबाजों के खिलाफ लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के 
    मोहम्मद सिराज इस रिकॉर्ड में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के एक संस्करण में इन गेंदबाजों के खिलाफ लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2024
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है।

    क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    मैच में उनके खिलाफ 3 छक्के लगे और इसी के साथ वह IPL 2024 में सबसे ज्यादा (30) छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 IPL संस्करण में किन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।

    #1

    मोहम्मद सिराज- 31 छक्के, IPL 2022

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस सूची में पहले स्थान पर हैं। IPL 2022 में उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 31 छक्के जड़ दिए थे।

    उन्होंने उस सीजन में 15 मुकाबले खेले थे और सिर्फ 9 विकेट लेने में सफल रहे थे। उनकी औसत 57.11 की रही थी और उन्होंने 10.07 की खराब इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स (RR) 2/30 के खिलाफ रहा था।

    #2

    युजवेंद्र चहल- 30 छक्के, IPL 2024 

    IPL 2024 में चहल के खिलाफ 30 छक्के लगे और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह IPL 2024 में RR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।

    चहल ने 16 मैच में 30.33 की औसत और 9.41 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 9.41 की रही है।

    चहल के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के (224) देने का भी रिकॉर्ड है।

    #3

    वनिंदु हसरंगा- 30 छक्के, IPL 2022

    वनिंदु हसरंगा IPL 2022 में RCB के लिए खेले थे। उनके खिलाफ 16 पारियों में बल्लेबाजों ने 30 छक्के जड़ दिए थे।

    हैरानी वाली बात यह है कि वह IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर थे।

    उन्होंने 16.54 की औसत से 26 विकेट लिए थे। 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनकी इकॉनमी रेट (7.54) भी सबसे शानदार थी। IPL 2024 में हसरंगा खेलते हुए नजर नहीं आए थे।

    #4

    ड्वेन ब्रावो- 29 छक्के, IPL 2018

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो का प्रदर्शन IPL 2018 में कुछ खास नहीं रहा था। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 29 छक्के लगा दिए थे।

    16 मुकाबलों में उनकी इकॉनमी रेट 9.96 की रही थी। उनके नाम 14 विकेट आया था और उनकी औसत 38.07 की थी।

    ब्रावो उस सीजन ज्यादातर गेंदबाजी आखिरी ओवरों में करते हुए नजर आए थे। CSK ने IPL 2018 में ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    IPL 2024

    IPL: PBKS के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा KKR बनाम SRH मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024, एलिमिनेटर: विराट कोहली का RR के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024, एलिमिनेटर: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 में सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी गुजरात टाइटंस, जानिए कैसा रहा सफर IPL 2024
    IPL 2024: विराट कोहली का CSK के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड्स  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: RR बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में RR और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024 में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी मुंबई इंडियंस, जानिए कैसा रहा सफर  IPL 2024
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  IPL 2024
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट समाचार

    IPL में RCB और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के प्लेऑफ मैचों में इन टीमों ने जीते हैं सर्वाधिक मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने फाइनल में किया प्रवेश, क्वालीफायर-1 में SRH को 8 विकेट से हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली की सुरक्षा को खतरा, RCB ने रद्द किया अभ्यास सत्र- रिपोर्ट विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025