NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में शुरुआती 30 पारियों के बाद इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
    अगली खबर
    IPL इतिहास में शुरुआती 30 पारियों के बाद इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
    शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सुदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में शुरुआती 30 पारियों के बाद इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 10, 2025
    03:12 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    उन्होंने बीते गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में 82 रन की पारी खेली थी।

    उनकी मदद से GT ने 58 रन से मैच जीता था। वह अब 30 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हुए हैं।

    इस बीच IPL इतिहास में शुरुआती 30 पारियों के बाद सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    शॉन मार्श (1,338 रन)

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने IPL 2008 में पंजाब किंग्स (PBKS) से खेलते हुए ऑरेंज कैप जीती थी।

    उन्होंने IPL में शुरुआती 30 पारियों के बाद 1,338 रन बनाए थे।

    मार्श ने अपने IPL करियर में 71 मैच खेले, जिसमें 39.95 की औसत और 132.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,477 रन बनाए थे।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए थे।

    #2 

    साई सुदर्शन (1,307 रन)

    IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 30 पारियों में 48.40 की औसत और 141.60 की स्ट्राइक रेट से 1,307 रन बनाए हैं।

    सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

    उन्होंने अपना पहला IPL मुकाबला GT की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था।

    #3 

    क्रिस गेल (1,141 रन)

    टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल की गिनती सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में होती थी।

    IPL में 30 पारियों के बाद, उनके नाम 43.88 की औसत से 1,141 रन दर्ज हैं। बता दें कि उन्होंने IPL 2011 और 2012 में लगातार 2 सीजन में ऑरेंज कैप जीती थी।

    गेल ने अपने IPL करियर में 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए थे।

    #4 

    केन विलियमसन (1,096 रन)

    2015 में IPL में पदार्पण करने वाले केन विलियमसन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

    उन्होंने IPL में 30 पारियों के बाद 1,096 रन बनाए थे। उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए 735 रन बनाकर ऑरेंज कैप अर्जित की थी।

    IPL करियर में उन्होंने 79 मैचों में 35.46 की औसत और 125.61 की स्ट्राइक रेट से 2,128 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 18 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह 2025 की मेगा-नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के  IPL 2025
    IPL इतिहास में रनों के लिहाज से CSK को मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर  IPL 2025
    SRH बनाम GT: मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4 विकेट, IPL करियर में 100 विकेट पूरे किए मोहम्मद सिराज
    IPL 2025: GT ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2020: इन कारणों से अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग
    इंडियन प्रीमियर लीग के ये रिकॉर्ड शायद कभी टूट नहीं पाएंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 में ये बड़े रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: KKR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टी-20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज   टी-20 क्रिकेट
    वनडे क्रिकेट की एक पारी में इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके    वनडे क्रिकेट
    वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम   वरुण चक्रवर्ती
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज  चैंपियंस ट्रॉफी में भारत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025