NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं 2,000 से अधिक वनडे रन
    अगली खबर
    श्रीलंका के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं 2,000 से अधिक वनडे रन
    रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पूरे किए अपने 2,000 वनडे रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    श्रीलंका के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं 2,000 से अधिक वनडे रन

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2024
    10:12 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 110 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

    सीरीज के तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए और श्रीलंका के खिलाफ अपने 2,000 वनडे रन पूरे किए।

    इस बीच श्रीलंका के खिलाफ 2,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    सचिन तेंदुलकर (3,113 रन)

    क्रिकइंफो के अनुसार, पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    सचिन ने 84 वनडे मैचों की 80 पारियों में 43.84 की औसत से 3,113 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 138 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 8 शतक और 17 अर्धशतक लगाए थे।

    उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 303 चौके भी लगाए थे। उन्होंने अपने वनडे करियर का अंत 18,426 रन के साथ किया था।

    #2 

    विराट कोहली (2,652 रन)

    विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने क्रमशः 24, 14 और 20 रन के स्कोर किए। हालांकि, कोहली ने हमेशा श्रीलंका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 56 मैचों में 60.27 की औसत से 2,652 रन बनाए, जिसमें 166 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

    वनडे में कुल मिलाकर कोहली ने 58.18 की औसत से 13,906 रन बनाए हैं।

    #3 

    महेंद्र सिंह धोनी (2,383 रन)

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन आंकड़े रहे हैं।

    उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 64 मैचों की 53 पारियों में 64.40 की औसत से 2,383 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 183* रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 2 शतक और 19 अर्धशतक लगाए।

    धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 45 छक्के भी लगाए।

    वनडे में कुल मिलाकर धोनी ने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए थे। उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक भी लगाए थे।

    #4

    रोहित शर्मा (2,021 रन)

    रोहित ने इस सीरीज में 3 पारियों में 52.33 की औसत के साथ सर्वाधिक 157 रन बनाए थे।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 55 वनडे की 53 पारियों में 45.93 की औसत से 2,021 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 264 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

    दिलचस्प रूप से रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 2 दोहरे शतक भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    दूसरा टी-20: कुसल परेरा ने भारत के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: रवि बिश्नोई ने श्रीलंका के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: वनडे सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: वनडे सीरीज में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    श्रीलंका बनाम भारत: वनडे सीरीज में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत के कप्तान के तौर पर वनडे, टेस्ट और टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज  विराट कोहली

    वनडे क्रिकेट

    भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने लगाया है सबसे तेज दोहरा शतक  क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव करेंगे टी-20 टीम की कप्तानी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: मार्क वुड ने दूसरी पारी में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मार्क वुड
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में हराते हुए 3-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स ने लगाया इंग्लैंड के लिए टेस्ट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 3,000 से अधिक रन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025