Page Loader
टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े 
रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट में नहीं चल रहा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े 

Oct 24, 2024
06:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें टिम साउथी ने आउट किया। पिछली 7 पारियों में रोहित के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। पहले टेस्ट की पहली पारी में वह 2 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से 52 रन निकले, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।

रन

पिछली 7 पारियों में बनाए सिर्फ 107 रन

रोहित के बल्ले से पिछली 7 पारियों में 0, 52, 2, 8, 23, 5 और 6 के स्कोर निकले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक मार्च में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था। उनके बल्ले से 103 रन निकले थे। 37 साल के रोहित साल 2024 में 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 18 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 32.14 की औसत से 551 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित नहीं लगा पाए हैं एक भी टेस्ट शतक 

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 478 रन बनाए हैं। रोहित की औसत 43.45 की रही है और उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड टेस्ट खेलने वाले ऐसे 2 देश हैं, जिनके खिलाफ रोहित टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं बना पाए हैं।