NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर 
    श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 28, 2024
    03:50 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कीवी टीम की पहली पारी सिर्फ 88 रन पर खत्म हो गई।

    यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कीवी टीम द्वारा श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया सबसे छोटा स्कोर है।

    श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 6 विकेट झटके। न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर डालते हैं।

    #1

     88 रन - साल 2024 

    दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उन्होंने दिनेश चांदीमल (116), कामिंदु मेंडिस (182) और कुसल मेंडिस (106) के शानदार शतक की मदद से 602/5 पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया।

    जवाब में न्यूजीलैंड 39.5 ओवर ही खेल पाई और 88 रन पर पवेलियन लौट गई।

    मिचेल सेंटनर के बल्ले से सबसे ज्यादा 29 रन निकले। प्रभात के अलावा निशान पेइरिस ने श्रीलंका के लिए 3 विकेट झटके।

    #2

    102 रन - साल 1992

    साल 1992 में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी। सीरीज के दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 394 रन बनाए थे।

    जवाब में पूरी कीवी टीम 102 रन पर पवेलियन लौट गई थी। जॉन राइट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे।

    जयानन्दा वर्णवीरा ने उस पारी में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे। उस मुकाबले को श्रीलंका ने 9 विकेट से अपने नाम किया था।

    #3

    109 रन - साल 1995 

    साल 1995 में श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। सीरीज का पहला टेस्ट नेपियर में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 69 ओवर में 183 रन बनाए थे।

    जवाब में कीवी टीम सिर्फ 109 रन पर पवेलियन लौट गई। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 18.5 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट झटके थे। प्रमोद्या विक्रमसिंघे के खाते में 3 विकेट आए थे।

    श्रीलंका ने 241 रन से मुकाबला जीता था।

    #4

    114 रन - साल 1998 

    साल 1998 में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका गई थी। दूसरा टेस्ट मैच गाले में गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

    न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 193 रन बनाए थे। कुमार धर्मसेना ने 6 विकेट झटके थे। श्रीलंका की पहली पारी 323 रन पर खत्म हुई।

    महेला जयवर्धने ने 167 रन की पारी खेली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी सिर्फ 114 रन पर खत्म हो गई। श्रीलंका ने मुकाबला पारी और 16 रनों से जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद ऐसी है अंक तालिका  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: मार्क वुड बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर, जोश हल को मिला मौका इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड की टेस्ट टीम में चुने गए 20 वर्षीय तेज गेंदबाज जोश हल कौन हैं?  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया, सुपर-8 में पहुंची टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: न्यूजीलैंड बनाम युगांडा मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े युगांडा क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2024 से कैसे हुई बाहर? टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 विश्व कप 2024

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारत का शीर्ष पर दावा मजबूत, जानिए तालिका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, नहीं किया कोई बदलाव भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए 6 विकेट एजाज पटेल

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र अपने टेस्ट करियर के दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: प्रभात जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: शाकिब अल हसन का दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध, सामने आई बड़ी वजह शाकिब अल हसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025