NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: भारतीय क्रिकेट टीम को SENA देशों में मिली लगातार 5वीं हार, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय क्रिकेट टीम को SENA देशों में मिली लगातार 5वीं हार, जानिए आंकड़े
    टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम को SENA देशों प्रदर्शन रहा है निराशजनक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय क्रिकेट टीम को SENA देशों में मिली लगातार 5वीं हार, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 29, 2023
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को पारी और 32 रनों से हरा दिया।

    प्रोटियाज टीम ने भारत की पहली पारी के 245 रनों के जवाब में 408 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम तीसरे दिन 131 रन पर ढेर हो गई।

    यह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) में भारत की लगातार 5वीं टेस्ट हार है।

    आइए भारत की इन 5 हारों के बारे में जानते हैं।

    #1

    सेंचुरियन में भारत को मिली करारी हार

    सेंचुरियन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 24/3 हो गया था, लेकिन केएल राहुल (101) के शतक ने भारत को 200 (245) पार पहुंचा दिया। कगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए।

    जवाब में प्रोटियाज टीम को भी शुरुआती झटका लगा, लेकिन डीन एल्गर (185), डेविड बेडिंघम (56) और मार्को येन्सन (84) ने टीम को 408 तक पहुंचा दिया।

    तीसरे दिन भारतीय टीम 131 पर ढेर हो गई। भारत से अकेले विराट कोहली (76) ने संघर्ष किया।

    #2

    WTC के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दी मात

    SENA देशों में भारत की पिछली हार केनिंग्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में आई थी।

    स्टीव स्मिथ (121) और ट्रेविस हेड (163) ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 469 रन तक पहुंचाया। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटके थे।

    अजिंक्य रहाणे (89) की बदौलत भारत ने 296 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 पर घोषित की।

    444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 209 रन ही बना सका था।

    #3

    बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने चटाई थी भारत को धूल

    जुलाई 2022 में भारत के खिलाफ 5वां टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड ने 378 रनों का सफल पीछा किया था।

    टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत ने ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के शतक से पहली पारी में 416 रन बनाए।

    उसके बाद इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (106) के शतक से 284 रन बनाए। भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर ढेर हो गई।

    उसके बाद जो रूट और बेयरस्टो ने शानदार पारी खेलते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

    #4

    केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका की भारत पर जीत

    जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट में भारत को हराकर सीरीज 2-1 से जीती थी।

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली (79) के अर्धशतक से 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 210 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे।

    भारत ने दूसरी पारी में पंत के शतक से 198 रन बनाए, लेकिन कीगन पीटरसन की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 212 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    #5

    जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की थी शानदार जीत

    2021-22 सीरीज के जोहानसबर्ग टेस्ट में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था।

    भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 202 रन बनाए थे। राहुल ने 50 और रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन बनाए थे।

    प्रोटियाज टीम ने पहली पारी में कीगन पीटरसन (62) की पारी की बदौलत 229 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने 7 विकेट लिए।

    भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए, लेकिन प्रोटियाज टीम ने आसानी से 240 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने विराट कोहली
    विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: चोट के चलते मैदान से बाहर गए टेम्बा बावुमा, खेलने पर संदेह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सेंचुरियन टेस्ट: पहले दिन भारत ने गंवाए 8 विकेट, कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 में अब्दुल्ला शफीक का शानदार फॉर्म जारी, ऐसे रहे हैं आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: फिल सॉल्ट ने टी-20 में लगाई बड़ी छलांग, सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर बरकरार ICC रैंकिंग
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: डीन एल्गर ने लगाया अपना 14वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    केएल राहुल बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगा चुके हैं 2 शतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: शान मसूद ने जड़ा टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    कगिसो रबाडा का टेस्ट में है शानदार गेंदबाजी स्ट्राइक रेट, जानिए पूरे आंकड़े कगिसो रबाडा
    पहला टेस्ट: केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सेंचुरियन टेस्ट: भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 245 रन, केएल राहुल का शतक  भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: पहले टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: भारत के कप्तान रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पहला टेस्ट: सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025