Loading...
टेस्ट क्रिकेट: SENA देशों में बांग्लादेश की टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर
डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने किया कमाल (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

टेस्ट क्रिकेट: SENA देशों में बांग्लादेश की टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर

Aug 15, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ डार्विन टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 198 रन पर सिमट गई। इसके बाद तंजीद हसन तमीम के शतक (101) की मदद से बांग्लादेश ने 426 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की। इस बीच SENA देशों में बांग्लादेश की टीम द्वारा बनाए सर्वोच्च स्कोर के बारे में जानते हैं।

#1 

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (595/8, वेलिंग्टन, 2017)

बांग्लादेश ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 595/8 का विशाल स्कोर बनाया था।

शाकिब अल हसन ने 217 रन बनाए और कप्तान मुशफिकुर रहीम (159) के साथ मिलकर 359 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

तमीम इकबाल (56), मोमिनुल हक (64) और सब्बीर रहमान (54*) ने भी अर्धशतक जड़े थे।

इस बड़े स्कोर को बनाने के बावजूद बांग्लादेश को मैच में हार मिली थी।

#2 

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (458/10, माउंट मौंगानुई, 2019)

2022 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करके इतिहास रचा था।

उन्होंने माउंट माउंगानुई में मेजबान टीम को 8 विकेट से हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 328/10 रन बनाए, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 458/10 रन बनाते हुए 130 रनों की बढ़त हासिल की थी।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शानदार रही थी, जिसमें कप्तान मोमिनुल हक (88) और लिटन दास (86) का योगदान सबसे अहम रहा था।

ADVERTISEMENT

#3 

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (429/10, हैमिल्टन, 2019)

2019 में हैमिल्टन में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 234 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 715/6 रन (पारी घोषित) का विशाल स्कोर बनाया था।

दूसरी पारी में बांग्लादेश ने संघर्ष दिखाते हुए 429 रन बनाए थे। सौम्य सरकार (149) और महमुदुल्लाह (146) ने शतक लगाए थे।

इसके बावजूद मेहमान टीम को पारी और 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

ADVERTISEMENT

#4 

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया (426/10, डार्विन, 2026)

डार्विन में बनाया गया 426/10 का स्कोर अब SENA देशों में बांग्लादेश का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। यह ऑस्ट्रेलिया में भी उनका सबसे बड़ा स्कोर है।

तंजीद के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो की 84 रनों की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मोमिनुल हक ने भी अहम 49 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन की शानदार 65 रनों की पारी ने टीम को 400 के पार पहुंचाने में मदद की।

ADVERTISEMENT