LOADING...
IPL में इन टीमों ने CSK के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीते हैं सर्वाधिक मैच
CSK के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है PBKS

IPL में इन टीमों ने CSK के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीते हैं सर्वाधिक मैच

Apr 04, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। CSK ने 209/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में PBKS ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही PBKS के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह अब IPL इतिहास में CSK के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। आइए आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

#1

पंजाब किंग्स - 6 जीत

IPL इतिहास में CSK के खिलाफ उसके घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड PBKS के नाम दर्ज हो गया है। उसने CSK के खिलाफ इस मैदान पर अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने 6 में जीत दर्ज की है और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान PBKS की ओर से शुक्रवार को हासिल किया गया 210 रन का लक्ष्य सर्वोच्च स्कोर भी रहा है।

#2

मुंबई इंडियंस - 5 जीत

CSK के खिलाफ उसके घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वाधिक मैच जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम दूसरे पायदान पर मौजूद है। उसने CSK के खिलाफ इस मैदान पर अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने 5 में जीत दर्ज की है और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान सर्वोच्च स्कोर 202 रन का रहा है और न्यूनतम स्कोर 109 रन रहा है, जो CSK ने बनाया था।

Advertisement

#3

कोलकाता नाइट राइडर्स - 4 जीत

CSK के खिलाफ उसके घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वाधिक मैच जीतने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। उसने CSK के खिलाफ इस मैदान पर अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने 4 में जीत दर्ज की है और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। KKR ने इन 4 में 2 जीत IPL 2012 में दर्ज की थी, जब उसने दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे।

Advertisement