LOADING...
IPL इतिहास में 200+ रन के लक्ष्य का सर्वाधिक बार बचाव करने वाली टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में 18वीं बाद किया 200+ रन स्कोर का बचाव (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL इतिहास में 200+ रन के लक्ष्य का सर्वाधिक बार बचाव करने वाली टीमें

Apr 03, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलाकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हरा दिया। SRH से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 16 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही SRH की टीम IPL में 200+ रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली संयुक्त तीसरी टीम बन गई। आइए सर्वाधिक बार 200+ रन का बचाव करने वाली टीमें जानते हैं।

#1

CSK ने 22 बार किया है 200+ रन के स्कोर का सफल बचाव

इस सूची में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) पहले पायदान पर है। उसने IPL में 22 बार 200+ रन के स्कोर का सफल बचाव किया है। टीम ने विरोधी टीमों को 27 बार 200+ रन का लक्ष्य दिया है। इसमें से 22 मैचों में टीम को जीत और 5 में हार मिली है। CSK के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस (MI), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) शामिल हैं।

#2

RCB ने 21 बार किया है 200+ रन के स्कोर का सफल बचाव

इस सूची में RCB दूसरे नंबर पर है। उसने 21 बार 200+ रन के स्कोर का बचाव किया है। इस टीम ने IPL में विरोधी टीमों को 27 बार 200 से अधिक रन का लक्ष्य दिया है। इसमें से 21 मैचों में टीम को जीत और 6 में हार मिली है। RCB के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों में LSG, CSK, KKR और PBKS की टीमें शामिल हैं। यह प्रदर्शन टीम की एकजुटता को दर्शाता है।

Advertisement

#3

MI ने 18 बार किया है 200+ रन के स्कोर का सफल बचाव

इस सूची में MI तीसरे पायदान पर है, लेकिन प्रतिशत के मामले में वह शीर्ष पर है। MI ने IPL में 18 बार 200+ रन के स्कोर का बचाव किया है। उसने विरोधी टीमों को 19 बार 200 से अधिक रन का लक्ष्य दिया है। ऐसे में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा करने के बाद एक एक मैच में हार झेली है। उसके खिलाफ यह करानामा करने वाली एकमात्र टीम PBKS है।

Advertisement

#3

SRH ने 18 बार किया है 200+ रन के स्कोर का सफल बचाव

इस सूची में SRH की टीम भी तीसरे पायदान पर है। उसने IPL इतिहास में 18 बार 200+ रन के स्कोर का सफल बचाव किया है। इस टीम ने IPL में विरोधी टीमों को 20 बार 200 से अधिक रन का लक्ष्य दिया है। इसमें से 18 मैचों में टीम को जीत और 2 में हार मिली है। SRH के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों में PBKS और MI की टीमें शामिल हैं।

Advertisement