
IPL इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने वाली टीमों पर एक नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां संस्करण खेला जा रहा है। क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में सबसे ज्यादा 5-5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्रॉफी अपने नाम की है।
इस लीग के इतिहास में कई कमाल के मुकाबले देखने को मिले हैं। IPL 2025 का भी आगाज बेहद शानदार हुआ है।
ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट के इतिहास में उन मुकाबलों के बारे में जानते हैं जब सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन दिए गए।
#1
कोलकाता नाइट राइडर्स (28 रन)
इस सूची में पहले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम है। उसने साल 2008 में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 28 रन अतिरिक्त के दे दिए थे।
इन रनों में 15 वाइड गेंदें और 1 नो बॉल थी।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 110 रन ही बना पाई थी। जवाब में KKR ने सिर्फ 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया था।
#2
पंजाब किंग्स (27 रन)
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) सूची में दूसरे स्थान पर है। उसने IPL 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 27 अतिरिक्त रन दिए थे।
उस मुकाबले में पंजाब ने 4 वाइड और 2 नो बॉल डाली थी। लेग बाई से 14 रन आए थे।
इतने अतिरिक्त देने के बावजूद पंजाब की टीम को 111 रन से जीत मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 232/2 का स्कोर बनाया था। जवाब में RCB 121 रन बना पाई थी।
#3
CSK, RR और KKR (26-26 रन)
तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR) और KKR की टीमें हैं। सभी ने एक मैच के दौरान 26 अतिरिक्त रन दिए हैं।
CSK ने IPL 2009 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ये रन दिए थे।
RR ने RCB के खिलाफ IPL 2008 में 26 अतिरिक्त रन दिए थे। उसने 18 वाइड गेंदें डाली थी। KKR ने ये रन IPL 2015 में RR के खिलाफ दिए थे। उसने भी 18 वाइड गेंदें डाली थी।
#4
MI और RR (25-25 रन)
चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 टीमें हैं। MI और RR ने 25-25 अतिरिक्त रन दिए हैं। MI ने IPL 2014 में RCB के खिलाफ ये अतिरिक्त रन दिए थे।
उस मुकाबले में उसने 12 वाइट और 1 नो बॉल दिए थे। RR ने IPL 2023 में MI के खिलाफ 25 अतिरिक्त रन दिए थे। उसने उस मुकाबले में 16 वाइड और 1 नो बॉल डाली थी।
मुकाबले में RR की टीम को 6 विकेट से हार मिली थी।