NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: पथुम निसानका ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,000 रन
    खेलकूद

    टी-20 विश्व कप: पथुम निसानका ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,000 रन

    टी-20 विश्व कप: पथुम निसानका ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,000 रन
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 05, 2022, 03:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टी-20 विश्व कप: पथुम निसानका ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,000 रन
    निसानका ने लगाया नौवां अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे मैच में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसानका ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। निसानका की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही निसानका की पारी

    पारी की शुरुआत करने आए निसानका ने इंग्लिश तेज गेंदबाजों के खिलाफ पॉवरप्ले में तेजी से रन बटोरे। उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी। निसानका ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक 33 गेंदों में पूरा किया। यह मौजूदा विश्व कप में उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 45 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

    निसानका ने पूरे किए 1,000 रन

    निसानका ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच उन्होंने रनों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून व्हाइट (984) और पाकिस्तान के कामरान अकमल (987) को पीछे छोड़ दिया है। निसानका के अब 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 29.85 की औसत और 114.07 की स्ट्राइक रेट से 1,015 रन हो गए हैं।

    इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले श्रीलंकाई हैं निसानका

    निसानका के लिए यह साल अब तक शानदार बीता है। उन्होंने 2022 में 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.00 की औसत और 112.99 की स्ट्राइक रेट से 713 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 75 के सर्वोच्च स्कोर के साथ छह अर्धशतक लगा लिए हैं। निसानका इस साल में फिलहाल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे इस सूची में मोहम्मद रिजवान (892) और सूर्यकुमार यादव (965) हैं।

    श्रीलंका ने बनाए 141 रन

    निसानका के अर्धशतक के बावजूद श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और टीम बड़ा लक्ष्य बनाने में नाकाम रही है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए हैं। निसानका के अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ इंग्लैंड से गेंदबाजी में मार्क वुड सबसे सफल रहे, जिन्होंने तीन ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    हरी मूंग दाल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा ने बताया कितनी मुश्किल रही वापसी, बोले- 5 महीनों तक सूरज नहीं देखा रविंद्र जडेजा
    ऑस्ट्रेलिया ने शेयर किया भारत के 36 पर सिमटने वाला वीडियो, भारतीय फैंस ने याद दिलाया गाबा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    अर्शदीप सिंह द्वारा लगातार नो-बॉल फेंकने पर ब्रेट ली ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात अर्शदीप सिंह
    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम घोषित, शैनन गेब्रियल की हुई वापसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, बनाए ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स   तेजनारायण चंद्रपॉल
    स्मृति मंधाना का टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्मृति मंधाना
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला टी-20 विश्व कप
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  उस्मान खवाजा

    टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  महिला विश्व टी-20
    जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  जोगिंदर शर्मा
    अंडर 19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया अंडर-19 विश्व कप
    महिला क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023