NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक
    खेलकूद

    टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक

    टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 01, 2022, 02:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक
    एलेक्स हेल्स ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2022 के 33वें मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शानदार अर्धशतक लगाया है। यह उनका मौजूदा विश्व कप में पहला अर्धशतक है। इससे पहले वह आयरलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही हेल्स की पारी

    एलेक्स हेल्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और कीवी गेंदबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। उन्होंने पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और विपक्षी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज टिम साउथी पर जमकर प्रहार किए। रंग में नजर आ रहे हेल्स ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

    गेल, टेलर और डुमिनी से आगे निकले हेल्स

    हेल्स के अब तक 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 29.84 की औसत और 136.61 की स्ट्राइक रेट से 1,940 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। अपनी आज की पारी के दौरान हेल्स ने रनों के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (1,899), न्यूजीलैंड के रोस टेलर (1,909) और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी (1,934) को पीछे छोड़ दिया है।

    टी-20 विश्व कप 2022 में हेल्स का प्रदर्शन

    इस टी-20 विश्व कप में हेल्स की खराब शुरुआत रही थी। उन्होंने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 20 गेंदों में 19 रन बनाए थे। इस बीच वह सिर्फ एक छक्का लगा सके थे। वहीं अपनी दूसरी पारी में आयरलैंड के खिलाफ वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। उन्होंने आयरिश टीम के खिलाफ सिर्फ सात रन बनाए थे। ऐसे में दो बार निराश करने के बाद आज हेल्स ने वापसी की है।

    इंग्लैंड ने दिया 180 का लक्ष्य

    हेल्स के अलावा बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली और इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवरों के बाद छह विकेट खोकर 179 रन बनाए। बटलर ने 47 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। हेल्स और बटलर की सलामी जोड़ी ने 81 रनों की साझेदारी की। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक दो जबकि साउथी, सेंटनर और सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े
    टी-20 विश्व कप
    एलेक्स हेल्स

    ताज़ा खबरें

    बजट: प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च में 66 प्रतिशत वृद्धि बजट
    बजट सत्र: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट, 2013 से 9 गुना ज्यादा बजट
    बजट सत्र: पशुपालन और मछली पालन कृषि ऋण 20 लाख करोड़ रुपये बढ़ाने का लक्ष्य बजट
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट लुक जारी  सामंथा रुथ प्रभु

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    एलेक्स हेल्स राष्ट्रीय टीम की बजाय PSL में लेंगे भाग, जानिए वजह  एलेक्स हेल्स
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तेम्बा बावुमा ने जमाया वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    डेविड वार्नर का भारत के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    अंडर-19 महिला विश्व कप: सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य जरुरी आंकड़े  महिला क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप

    अंडर 19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया अंडर-19 विश्व कप
    महिला क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप: रवांडा की गेंदबाज का एक्शन मिला अवैध, गेंदबाजी पर लगा बैन महिला क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ट्राय कूले भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    एलेक्स हेल्स

    IPL 2023: अब तक इन बड़े खिलाड़ियों ने वापिस लिया अपना नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया, पूरे किए अपने 2,000 रन टी-20 विश्व कप
    पहला टी-20: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023