Page Loader
रियान पराग ने रचा इतिहास, टी-20 में लगातार 6 अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने
रियान पराग ने केरल के खिलाफ बनाए 57 रन (तस्वीर: एक्स/@ParagRiyan)

रियान पराग ने रचा इतिहास, टी-20 में लगातार 6 अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने

Oct 27, 2023
05:44 pm

क्या है खबर?

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में असम के लिए शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार, 27 अक्टूबर को इतिहास रच दिया। वह टी-20 क्रिकेट में लगातार 6 अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने केरल के खिलाफ 33 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी भी की और सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया।

प्रदर्शन

पराग का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में पराग के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ 19 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। उन्होंने बिहार के खिलाफ 34 गेंदों पर 61, सर्विसेज के खिलाफ 37 गेंदों पर नाबाद 76, सिक्किम के खिलाफ 29 गेंदों पर नाबाद 53, चंडीगड़ के खिलाफ 39 गेंदों पर 76 और हिमाचल प्रदर्शन के खिलाफ 37 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा टूर्नामेंट में वह 9 विकेट भी चटका चुके हैं।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में रियान का प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में रियान के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 25 प्रथम श्रेणी मैच की 44 पारियों में 32.27 की औसत और 63.13 की स्ट्राइक रेट से 1,420 रन बनाए हैं। उन्होंने 48 लिस्ट-A मुकाबलों में 1,688 रन जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। 95 टी-20 की 83 पारियों में पराग ने 17 अर्धशतक की बदौलत 1,973 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 29.89 की और स्ट्राइक रेट 142.35 की रही है।