NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े
    सूर्यकुमार यादव को दूसरे वनडे में भी मौका नहीं मिला है (तस्वीर: ट्विटर/@surya_14kumar)

    सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 12, 2023
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में भी सूर्यकुमार यादव को मौका नहीं दिया गया है।

    बड़ी बात यह है कि उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक शानदार शतक जड़ते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, लेकिन उसके बावजूद वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन किया था और उनके आंकड़े कैसे हैं।

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव का 2022 में वनडे क्रिकेट में कैसा रहा था प्रदर्शन?

    2022 में सूर्यकुमार का वनडे में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें 13 मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था, लेकिन वह 26.00 की मामूली औसत से महज 280 रन बनाने में सफल रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन था। उनके बल्ले से 23 चौके और छह छक्के निकले थे।

    इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.52 का रहा था और उन्होंने 281 गेंदों का सामना किया था।

    आंकड़े

    वनडे फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    सूर्यकुमार ने अब तक भारत के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32.00 की औसत से 384 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 100.52 का रहा है।

    वह 16 मैच में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि, वह दो अर्धशतक लगाने में जरूर कामयाब रहे हैं। इस दौरान वह तीन बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    उन्होंने अपने वनडे करियर में 41 चौके और छह छक्के लगाए हैं और 382 गेंद का सामना किया है।

    वनडे

    2021 में किया था शानदार प्रदर्शन

    सूर्यकुमार ने 2021 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस साल उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 62.00 की शानदार औसत से 124 रन बनाए थे।

    उनका स्ट्राइक रेट 122.77 का था। उन्होंने एक अर्धशतक और 18 चौके लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन था।

    इन तीन मैच में वह एक भी छक्का लगाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। वनडे करियर में सूर्यकुमार एक बार भी जीरो रन पर आउट नहीं हुए हैं।

    टी-20

    सूर्यकुमार की अलग ही छवि दिखाते हैं टी-20 के आंकड़े

    सूर्यकुमार के टी-20 में आंकड़े कमाल के हैं। उन्होंने अब तक 45 मैच खेले हैं और 46.41 की शानदार औसत से 1,578 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180.34 का रहा है।

    उन्होंने तीन शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन है।

    टी-20 करियर में वह 142 चौके और 92 छक्के लगा चुके हैं। 2022 में उन्होंने 31 टी-20 मैच खेले थे और 46.56 की औसत से 1,164 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: 06 सितंबर से शुरु होगी वनडे सीरीज, जानें दोनों देशों की टीमें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स डेविड वार्नर
    हेनरिक क्लासेन ने लगाया भारत के खिलाफ पहला वनडे अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले वनडे में शिखर धवन ने जमाया 39वां वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिखर धवन

    सूर्यकुमार यादव

    टी-20 विश्व कप: भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    सूर्यकुमार यादव ने इस साल पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, पारी में बनाए खास रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप

    रोहित शर्मा

    बांग्लादेश बनाम भारत: ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 4,000, बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में लगाया शतक अर्जुन तेंदुलकर
    भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2022 में वनडे क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ लगाया दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: बाबुल कुमार ने सर्विसेज के खिलाफ लगाया शतक, बिहार की अच्छी शुरुआत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: सचिन बेबी ने लगाया शतक, सर्विसेज के खिलाफ केरल को मुसीबत से निकाला रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: हिमांशु मंत्री ने गुजरात के खिलाफ लगाया शतक, मजबूत स्थिति में मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025