NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए 
    अगली खबर
    सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए 
    IPL 2024 में सूर्यकुमार ने बनाए 345 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 24, 2024
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 5 खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम इस संस्करण में प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही।

    हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में MI की टीम 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही।

    MI के निराशाजनक अभियान के बीच सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    इस बीच मौजूदा संस्करण में उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा सूर्यकुमार का प्रदर्शन 

    MI की ओर से शुरुआती कुछ मैचों में सूर्यकुमार नहीं खेल पाए थे। दरअसल, वह फिटनेस कारणों से कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    उन्होंने फिट होने के बाद अपनी टीम के लिए कुछ मैच जिताऊ पारियां भी खेली। उन्होंने इस संस्करण में 11 मैचों में 34.50 की औसत और 167.47 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए।

    शतक

    सूर्यकुमार ने शतक लगाते ही हासिल की ये उपलब्धि 

    सूर्यकुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक लगाया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने एक समय 31 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। मुश्किल घड़ी में इस अनुभवी बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए।

    वह MI के लिए एक से अधिक IPL शतक लगाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए थे।

    साझेदारी

    सूर्यकुमार ने साझेदारी में बनाया ये रिकॉर्ड  

    SRH के खिलाफ मुकाबले के दौरान ही सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 143 रन की अटूट साझेदारी की थी।

    यह IPL इतिहास में MI के लिए चौथे विकेट या उससे निचले क्रम की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

    इस जोड़ी ने कोरी एंडरसन और रोहित शर्मा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 131 रन की अविजित साझेदारी की थी।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    सूर्यकुमार के अन्य रिकॉर्ड्स

    RCB के खिलाफ मैच के दौरान ही सूर्यकुमार टी-20 क्रिकेट में 7,000 रन पूरे करने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी बने थे।

    SRH के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान उन्होंने IPL में अपने 3,500 रन का आंकड़ा भी पार किया था।

    अपने IPL करियर में उन्होंने अब तक 150 मैच खेले हैं, जिसमें 32.08 की औसत और 145.32 की स्ट्राइक रेट से 3,594 रन हैं। इस बीच वह 2 शतक और 24 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    सूर्यकुमार यादव

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर लौटे दीपक चाहर, अर्शदीप को मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम कहां रही मजबूत और कहां पड़े कमजोर?  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई भारतीय टीम; खेलेगी 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: SENA देशों में बेहद प्रभावशाली हैं सूर्यकुमार यादव के आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: SRH बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: PBKS ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL में MI और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024

    IPL 2024

    IPL के प्लेऑफ मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 के प्लेऑफ मैचों से जुड़ी सभी अहम जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: KKR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024 में PBKS ने जीते सिर्फ 5 मैच, जानिए कैसा रहा सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  टी-20 विश्व कप 2024
    IPL में SRH और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025