Page Loader
सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (फोटो: ट्विटर/@ICC)

सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Jan 24, 2023
07:41 pm

क्या है खबर?

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में केवल 14 रन ही बनाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए। इसके साथ ही सूर्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। सूर्या ने 61 पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। वह भारत के लिए सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। 61 पारियों में 100 छक्के पूरे करके सूर्या ने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ा है।

रिकॉर्ड

धोनी भी हैं लिस्ट में शामिल

सूर्या से पहले हार्दिक (101 पारी) भारत के लिए सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे। इस लिस्ट में केएल राहुल (129 पारी) तीसरे स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी (132) अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। सूर्या ने अपने 100 में से 92 छक्के केवल 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में ही लगा दिए हैं। वनडे की 18 पारियों में सूर्या ने केवल आठ छक्के ही लगाए हैं।