Page Loader
दूसरी बार पिता बने सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने दिया लड़के को जन्म

दूसरी बार पिता बने सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने दिया लड़के को जन्म

लेखन Neeraj Pandey
Mar 23, 2020
04:32 pm

क्या है खबर?

स्टार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका ने सोमवार को एक लड़के को जन्म दिया है। रैना ने दूसरी बार पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की और उन्होंने अपने लड़के का नाम रियो रखा है। आपको बता दें कि रैना 2016 में पहली बार पिता बने थे जब उनकी बेटी ग्रैसिया रैना का जन्म हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

रैना ने ट्वीट करके दी जानकारी

शादी

अप्रैल 2015 में रैना ने की थी प्रियंका से शादी

सुरेश रैना ने 03 अप्रैल, 2015 को अपने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से दिल्ली में शादी की थी। बड़ौत की रहने वाली प्रियंका शादी से पहले तक नीदरलैंड के एक बैंक में आईटी प्रोफेशनल के पद पर काम करती थीं। 14 मई, 2016 को रैना पहली बार पिता बने थे। उनकी पत्नी ने एम्सट्रेडम में एक लड़की को जन्म दिया था। रैना ने अपनी बेटी का नाम ग्रैसिया रखा था जिनके नाम पर उनकी पत्नी NGO चलाती हैं।

IPL

IPL की तैयारियों में जुटे हैं रैना

सुरेश रैना चोट से वापसी कर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने वाले सीजन की तैयारियों में लगे हैं। वह अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ प्रैक्टिस शुरु कर चुके थे। लगभग तीन हफ्तों तक टीम के साथ रहने वाले रैना को कोरोना वायरस के चलते प्रैक्टिस रद्द हो जाने के कारण घर वापस लौटना पड़ा है। अब तक IPL के आयोजन को लेकर भी कुछ साफ नहीं हो सका है।

भारतीय टीम

आखिरी बार 2018 में भारत के लिए खेले थे रैना

33 वर्षीय रैना ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2018 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था। रैना ने इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज़ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद से वह टीम में वापस नहीं आ सके। हालांकि, इस बीच रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL खेला था। पिछले सीजन रैना का IPL में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और फिर अंत में वह चोटिल भी हो गए थे।

टी-20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप खेलने के लिए आशावान हैं रैना

78 टी-20 इंटरनेशनल में 1,604 रन बना चुके रैना इस साल होेने वाले टी-20 विश्व कप को खेलने के लिए आशावान हैं। रैना कई बार इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापस आने की कोशिश करेंगे और मिडिल ऑर्डर में होने वाली समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। यदि इस साल IPL में रैना अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उनकी वापसी हो भी सकती है।