NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम ने मैच में अच्छी साझेदारी निभाई (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 04, 2023
    11:24 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 रन से हरा दिया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे।

    जवाब में SRH की टीम सिर्फ 166 रन ही बना पाई। एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा (41) रन बनाए। KKR के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट झटके।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    मुकाबला

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    KKR से रिंकू सिंह ने 35 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। उनके अलावा नितीश राणा ने 42 रन की पारी खेली। इस जोड़ी की बदौलत ही KKR की टीम 171 रन बनाने में सफल रही।

    जवाब में SRH की शुरुआत बेहद खराब रही और 54 रन तक टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    मार्करम (41) और हेनरी क्लासेन (36) ने अच्छी पारी तो खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    रिकॉर्ड

    आंद्रे रसेल ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    आंद्रे रसेल ने मैच में 2 शानदार छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं।

    वह ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने 446वें टी-20 मुकाबले की 384वीं पारी में ये कारनामा किया। उनसे पहले 600 से अधिक छक्के उन्हीं के देश के क्रिस गेल (1,056) और किरोन पोलार्ड (812) लगा चुके हैं।

    इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कोई और बल्लेबाज 500 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया है।

    आंकड़े

    मयंक अग्रवाल ने IPL में 2,500 रन पूरे किए 

    SRH के मयंक अग्रवाल ने IPL में 2,500 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ मैच में 11 गेंद में 18 रन बनाए। इसी दौरान उन्होंने ये कारनामा किया।

    इस खिलाड़ी ने अब तक 122 IPL मैच खेले हैं और 22.45 की औसत और 132.53 की स्ट्राइक रेट से 2,514 रन बनाए हैं।

    उन्होंने IPL में 1 शतक और 12 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है। उन्होंने 93 छक्के और 247 चौके लगाए हैं।

    रन

    नितीश राणा ने KKR के लिए बनाए 2,000 रन 

    KKR के कप्तान नितीश ने IPL में KKR के लिए खेलते हुए 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 27.65 की औसत से 2,019 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 137.34 की रही है। नितीश ने इस दौरान 12 अर्द्धशतक के साथ 183 चौके और 104 छक्के जमाए हैं।

    KKR के लिए रन के मामले में वह अब केवल गौतम गंभीर (3,035), रॉबिन उथप्पा (2,439) और रसेल (2,143) से पीछे हैं। IPL में नितीश ने 2,456 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में नहीं हुआ ज्यादा बदलाव 

    जीत के साथ KKR को 2 अंक का फायदा हुआ है, लेकिन अंक तालिका में वह अभी भी आठवें स्थान पर है। आज अपनी छठी हार झेलने वाली SRH 9वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस (GT) 12 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने PBKS के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    RR ने MI को दिया 213 रन का लक्ष्य, यशस्वी जायसवाल ने खेली करियर बेस्ट पारी मुंबई इंडियंस
    MI बनाम RR: अरशद खान ने IPL में पहली बार झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    IPL 2023

    MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अटल बिहारी बाजपेयी एकाना स्टेडियम लखनऊ के आंकड़े  अटल बिहारी बाजपेयी एकाना स्टेडियम
    IPL: हार्दिक पांड्या का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: GT बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    CSK बनाम PBKS: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  डेवोन कॉनवे
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH ने KKR को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम SRH: नीतीश राणा ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025