NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में खेलना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, जानिए कैसे हैं उनके टी-20 क्रिकेट के आंकड़ें 
    अगली खबर
    IPL 2025 में खेलना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, जानिए कैसे हैं उनके टी-20 क्रिकेट के आंकड़ें 
    IPL 2025 में खेलना चाहते हैं स्टीव स्मिथ (फाइल तस्वीर: एक्स/@rajasthanroyals)

    IPL 2025 में खेलना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, जानिए कैसे हैं उनके टी-20 क्रिकेट के आंकड़ें 

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 14, 2024
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

    वह आखिरी बार IPL 2021 में इस लीग में खेलते हुए नजर आए थे।

    स्मिथ ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके नेतृत्व में वाशिंगटन फ्रीडम ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

    आइए उनके IPL और टी-20 क्रिकेट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    मैं अपना नाम नीलामी में डालूंगा- स्टीव स्मिथ

    IPL के पिछले 2 सीजन में नहीं खेलने के बावजूद स्मिथ एक बार फिर लीग में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हैं।

    स्मिथ ने कोड स्पोर्ट्स से कहा, "मैं एक बार फिर IPL का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। मैं अपना नाम नीलामी में डालूंगा।"

    स्मिथ आखिरी बार 2021 में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेले थे। उस संस्करण में 25.33 की औसत से उन्होंने 152 रन बनाए थे।

    आंकड़े 

    MLC 2024 में खूब चला था स्मिथ का बल्ला

    स्मिथ पिछले महीने सम्पन्न हुए MLC 2024 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    उन्होंने 9 पारियों में 56.00 की औसत और 148.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 336 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए थे।

    सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए थे और उनकी टीम ने 96 रन से जीत दर्ज की थी।

    आंकड़े 

    ऐसा रहा है स्मिथ का IPL और BBL करियर

    अपने IPL करियर में स्मिथ ने अब तक 103 मैच खेले हुए हैं, जिसमें 34.51 की औसत और 128.09 की स्ट्राइक रेट से 2,485 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।

    बिग बैश लीग (BBL) में उन्होंने 31 मैच खेले हैं, जिसमें 41.04 की औसत और 142.50 की स्ट्राइक रेट से 1,026 रन बनाए हैं। इस बीच वह 2 शतक और 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    आंकड़े 

    स्मिथ के टी-20 करियर पर एक नजर 

    कुल मिलाकर टी-20 क्रिकेट में इस अनुभवी बल्लेबाज ने 255 मैच खेले हैं, जिसमें 128.84 की स्ट्राइक रेट और 3 शतक की मदद से 5,633 रन बनाए हैं।

    स्मिथ ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 25 बार पारी की शुरुआत भी की है।

    उन्होंने इन मैचों में 47.38 की औसत और 152.14 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 995 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्टीव स्मिथ
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं काजोल, बोलीं- मैं अपने मायके आई हूं काजोल
    टी-20 इतिहास के सबसे कम स्कोर, सिर्फ 7 रन पर ऑलआउट हुई थी ये टीम  टी-20 क्रिकेट
    अब तक किन सितारों ने संभाली है 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी? अमिताभ बच्चन

    स्टीव स्मिथ

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्टीव स्मिथ के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    स्टीव स्मिथ का वनडे में एशियाई सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ की खराब फॉर्म से ऑस्ट्रेलिया परेशान, इस साल 23.22 की औसत से बनाए रन  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: स्टीव स्मिथ के नंबर-3 पर 4,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    चमारी अट्टापट्टू एशिया कप टी-20 में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं, बनाए रिकॉर्ड्स श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चरित असलंका करेंगे कप्तानी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी श्रीलंका क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  फाफ डु प्लेसिस
    IPL में इन कप्तानों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच IPL 2024
    सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने पॉवरप्ले ओवर्स में पूरे किए अपने 100 टी-20 विकेट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत के विरुद्ध वनडे में इन श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों ने किया है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का 55 साल की उम्र में हुआ निधन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई महीने के लिए वाशिंगटन सुंदर समेत ये खिलाड़ी हुए नामित ICC अवार्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025