स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में इन टीमों के खिलाफ 1,000+ रन बनाए
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने सेंट जॉर्ज पार्क में सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान ये मुकाम हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में कुल चौथा ऐसा देश बना, जिनके खिलाफ उन्होंने 1,000 रन का आंकड़ा पार किया है। इस बीच उन टीमों के बारे में जानते हैं, जिनके खिलाफ स्मिथ ऐसा कर चुके हैं।
इंग्लैंड
स्टीव स्मिथ बनाम इंग्लैंड
स्मिथ ने अपने सर्वाधिक रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं।
एशेज सीरीज में उनका बल्ला खूब चलता है। इंग्लिश टीम के विरुद्ध उन्होंने 41 टेस्ट की 74 पारियों में 56.10 की औसत के साथ 3,703 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 13 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
इस दौरान 239 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। वह एशेज सीरीज में डॉन ब्रैडमैन (5,028) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
भारत
स्टीव स्मिथ बनाम भारत
स्मिथ को भारत के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है।
उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 58.90 की औसत से 2,356 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 192 के सर्वोच्च के साथ 11 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
वह भारत के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
इस सूची में उनसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (2,555) ने बनाए हैं।
#3
स्टीव स्मिथ बनाम पाकिस्तान
स्मिथ के पाकिस्तान के खिलाफ भी बेहतरीन आंकड़े हैं।
उन्होंने इस टीम के विरुद्ध अब तक 15 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 51.08 की औसत के साथ 1,175 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
पाकिस्तान की धरती पर स्मिथ ने 56.50 की औसत से 4 पारियों में 226 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।
#4
स्टीव स्मिथ बनाम दक्षिण अफ्रीका
स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं।
इस टीम के खिलाफ उन्होंने अब तक 15 टेस्ट की 26 पारियों में 42.20 की औसत के साथ 1,000+ रन बनाए हैं।
प्रोटियाज टीम के विरुद्ध उन्होंने 104 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान वह 2 पारियों में बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।